Breaking News

15 फरवरी को उज्जैन में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां

उज्जैन 10 फरवरी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगामी 15 फरवरी को उज्जैन में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही उनके द्वारा किए जाने वाले लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रमों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया।

इसके अलावा आगामी विक्रमोत्सव व विक्रम व्यापार मेला और महाशिवरात्रि पर्व की तैयारीयों की समीक्षा की गई। कलेक्टर द्वारा विक्रमोत्सव और विक्रम व्यापार मेला का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के निर्देश दिए गए।

महाशिवरात्रि पर्व पर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त संख्या में पेयजल और अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

इसके पश्चात कलेक्टर द्वारा विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गई, जिसमें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन योजना वर्ष 2024 25 में जिले की प्रगति, दलहन योजना में जिले की प्रगति, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना सॉइल हेल्थ एंड फर्टिलिटी योजना और कृषि सिंचाई योजना की समीक्षा की गई। फार्म गेट अप में किसानों के पंजीयन की संख्या को बढ़ाई जाने के निर्देश दिए गए। इसके पश्चात सहकारी केंद्रीय बैंक की समीक्षा के दौरान कस्टम हायरिंग सेंटर को बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए ।

मत्स्य विभाग के अंतर्गत मत्स्य समितियां को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निर्मित किए जाने के निर्देश दिए गए । पशुपालन विभाग की योजना के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड का निर्धारित लक्ष्य अनुसार वितरण किए जाने के निर्देश दिए गए । चलित पशु चिकित्सा इकाई 1962 की समीक्षा के दौरान पशु चिकित्सा एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई जाने और इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किये जाने के लिए कहा गया।

बैठक में जानकारी दी गई कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आगामी 15 फरवरी को जिला पंचायत के सरपंचों से चर्चा करना तथा क्रियाशील पंचायतों की समीक्षा वीसी के माध्यम से की जाना प्रस्तावित है।

अतः सभी पंचायतों में वीसी के कनेक्शन को शत प्रतिशत चेक करने के निर्देश दिए गए। उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा के अनुसार उज्जैन में भवन विहीन और जीर्ण-शीर्ण भवन वाली पंचायतों में भवन निर्माण के लिए 10 करोड रुपए की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है। ऐसी ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया।

जिले में नि: क्षय अभियान की समीक्षा के दौरान स्क्रीनिंग, एक्स-रे बढ़ाई जाने तथा फूड बास्केट का शत प्रतिशत वितरण किए जाने के लिए निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह, अपर कलेक्टर श्री एम एस कवचे, समस्त एसडीएम तथा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।

Related posts

छतरपुर से महज 10 किलोमीटर दूरी पर धमोरा गांव में एक प्रचार की स्कूल की ही विद्यार्थी के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी

khabarsamayper

छतरपुर की छात्रा ने पाया मेरिट में चौथा स्थान

khabarsamayper

एमसीबीयू की नई कुलपति होंगी प्रोफेसर शुभा तिवारी —

khabarsamayper

Leave a Comment