Breaking News

156 आवेदको का प्रारंभिक चयन किया गया युवा संगम नाम से रोजगार मेला संपन्न

     स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषय विशेषज्ञों द्वारा केरियर मार्गदर्शन भी किया गया
म.प्र. शासन के निर्देशानुार एवं जिला प्रशासन छतरपुर के निर्देशन में बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय बापू डिग्री महाविद्यालय नौगांव जिला छतरपुर में युवा संगम (रोजगार मेला, स्वारोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेला) का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिले में 375 युवक एवं युवतियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीयन कराया। युवा संगम में आमंत्रित निजी क्षेत्र में नियोजन करने वाली कंपनियों जिसमें क्विस कॉर्प्स प्रा. लि. अहमदाबाद द्वारा 21, एल.आई.सी. छतरपुर द्वारा 30, माइंडलेव्ज मीडिया टेक्क प्रा. लि. भिलाई द्वारा 21, आईसेक्ट छतरपुर द्वारा 27. इन्टिग्रेट प्रर्सनल सर्विस अहमदाबाद द्वारा 33, एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस प्रा. लि. अनुपपुर द्वारा 27 इस प्रकार कुल 156 आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारम्भिक चयन किया गया। साथ ही उपस्थित आकांक्षी युवाओं का स्वास्थ परिक्षण स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया एवं कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत 77 आवेदकों का कैरियर मार्गदर्शन उपस्थित मनोवैज्ञानिक एवं विशय विशेषज्ञों द्वारा किया गया।

Related posts

जिले में 10 फरवरी से चलाया जाएगा राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

khabarsamayper

ग्राम भैंसखार में भटकी बच्ची को पुलिस ने खोजकर सुरक्षित सौंपा

khabarsamayper

अनुसूचित जनजाति के युवाओं को स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिये मिलेगी आर्थिक मदद

khabarsamayper

Leave a Comment