Breaking News

2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के गठन की कार्यवाही

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में औद्योगिक विकास और निवेशकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ नगरों के सुव्यवस्थित विकास के लिये महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। राज्य में 2 मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (महानगर) की कार्यवाही नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा की जा रही है। पहला मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र इंदौर-उज्जैन-देवास और धार को मिलाकर विकसित करने की कार्यवाही चल रही है। इसी प्रकार दूसरा मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर विकसित करने की कार्यवाही चल रही है। इनके गठन से मध्यप्रदेश को एक आर्थिक विकास केन्द्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।

क्षेत्रीय आर्थिक विकास केन्द्र

केन्द्र सरकार के विजन के अनुरूप, राज्य के प्रमुख संभाग मुख्यालय ग्वालियर, सागर, रीवा, जबलपुर, नर्मदापुरम और शहडोल को क्षेत्रीय आर्थिक विकास केन्द्र (रीजनल इकॉनामिक ग्रोथ हब) के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ रोजगार, व्यापार और निवेश के नये अवसरों को भी बढ़ावा देगा।

टीडीआर पोर्टल

प्रदेश की नगरीय क्षेत्र की भूमि बहुमूल्य संसाधन है, जिसका सुव्यवस्थित उपयोग शहरी विकास के लिये अति आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीडीआर (ट्रांसफर ऑफ डेवलपमेंट राइट्स) नियम बनाये गये हैं। इन नियमों के क्रियान्वयन के लिये ऑनलाइन प्रक्रिया निर्धारित की गयी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के लिये टीडीआर पोर्टल तैयार किया गया है। यह पोर्टल भवन निर्माताओं और सम्पत्ति मालिकों को विकास अधिकारों के हस्तांतरण की सुविधा प्रदान करता है। इससे उन्हें मुआवजे के रूप में अतिरिक्त निर्माण क्षमता प्राप्त होती है।

ग्रीन एफएआर कॉन्सेप्ट

ग्रीन एफएआर कॉन्सेप्ट को इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी के अंतर्गत हरित क्षेत्र, वूडेड क्षेत्र और सिटी फॉरेस्ट के विकास के लिये प्रस्तुत किया गया है। यह कॉन्सेप्ट न केवल शहरी सौंदर्य को निखारेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

इंटीग्रेडेट टाउनशिप पॉलिसी

राज्य सरकार ने सतत शहरी विकास को प्रोत्साहित करने के लिये इंटीग्रेटेड टाउनशिप पॉलिसी-2025 बनायी है। इस नीति का उद्देश्य निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से सुव्यवस्थित, आधुनिक और आत्मनिर्भर टाउनशिप विकसित करना है। यह नीति बेहतर बुनियादी सुविधाएँ, हरित आवासीय क्षेत्र और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगी। इस नीति में लैण्ड पूलिंग कॉन्सेप्ट को भी अपनाया गया है, जिससे भूमि स्वामियों को उचित मुआवजे के साथ विकास में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रदेश में भवन निर्माण की अनुमति को प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेही व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिये ऑटोमेटिक बिल्डिंग परमीशन और अप्रूवल सिस्टम विकसित किया गया है। प्रदेश में अब तक 2 लाख 60 हजार आवेदनों को स्वीकृत किया गया है।

Related posts

सांची में महाबोधि महोत्सव 30 नवम्बर से, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड बौद्ध सर्किट करेगा प्रचारित

khabarsamayper

जिले में बीएलओ कार्यों का निरीक्षण तेज—डिजिटलीकरण और डोर-टू-डोर कलेक्शन पर जोर

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

Leave a Comment