Breaking News

2000 के बाद 500 रुपये के नोट को वापस लेने की अटकलों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात —

RBI गवर्नर ने बताया कि 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ के 2000 के नोट चलन (2000 Rupee Note) में थे. वहीं, इन नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद करीब 50% यानी 1.80 लाख करोड़ के दो हजार के नोट अबतक बैंकों में वापस आ चुके है। 2000 के बाद 500 रुपये के नोट को वापस लेने की अटकलों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने 1000 और 500 रुपये के नोटों के लेकर अटकलों पर विराम लगा दिया है। नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के नोट (2000 Rupee Note) को सर्कुलेशन यानी चलने से वापस लेने का एलान किया था. इसके साथ ही 2000 रुपए के इन नोटों को एक्सचेंज (2000 Rupee Note Exchange) यानी बदलने और जमा करवाने के लिए 23 मई से लेकर 30 सितंबर, 2023 तक पूरे 4 महीने का समय दिया गया. आरबीआई की तरफ से कहा गया है कि दो हजार रुपये के नोटों के बदलने के लिए बैंकों में भीड़ और असुविधा न हो इसके लिए समय रहते इन नोटों को जमा या बदलवा लेना चाहिए।
सामान लेने गई थी महिला, दुकानदार ने 2 हजार के नोट लेने से किया इनकार, बताई ऐसी वजह, कंट्रोल नहीं होगी हंसी —
सीतारमण ने दो हजार रुपये के नोटों को वापस लेने पर चिदंबरम के बयान की निंदा की 2000 नोटों को चलन से वापस लेने के फैसले के बाद लोगों के मन में कई तरह के सवाल है. आम लोगों के इस बात का डर है कि क्या अब 5OO के नोटों को भी वापस लिया जा सकता है. कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल है कि क्या 2000 के नोट को वापस लेने के बाद आरबीआई अब एक बार फिर 1000 रुपए का नया नोट जारी करेगा? इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई तरह की बातें चल रही है. हालांकि, आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
जानें RBI गवर्नर ने इन अटकलों पर क्या दिया जवाब —
आरबीआई की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी फैसले के एलान के बाद प्रेस क्रॉंफ्रेस में आरबीआई गवर्नर से आम लोगों से जुड़ा ये सवाल पूछा गया कि क्या आरबीआई 2000 के नोटों की तरह ही 500 के नोटों को भी चलन से बाहर कर सकता है और क्या 1000 के नए नोट जारी किए जा सकते हैं? उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा कि इस तरह की कोई जानकारी मेरे पास नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया है कि अभी इस तरह का कोई विचार नहीं है.वहीं, इस तरह की अटकलों को लेकर उन्होंने आम लोगों से खास अपील करते हुए कहा कि इन तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
2000 के करीब 50% नोट अबतक बैंकों में वापस आए–
आरबीआई गवर्नर ने प्रेस क्रॉंफ्रेस के दौरान यह भी बताया कि 31 मार्च 2023 तक कुल 3.62 लाख करोड़ के 2000 के नोट चलन में थे. वहीं, इन नोटों को वापस लेने के फैसले के बाद करीब 50% यानी 1.80 लाख करोड़ के दो हजार के नोट अबतक बैंकों में वापस आ चुके हैं. जिनमें 85 फीसदी 2000 के नोटों को बैंकों में डिपॉजिट किया गया है।

May be an image of car

Related posts

आपदा मित्र प्रशिक्छण शिवर मैं छात्र / छात्राये सीख रहे मुसीवत से निपटने के गुण —

khabarsamayper

बिजली गुल गर्मी फूल,भीषण गर्मी मे हाल बेहाल

khabarsamayper

संवाद श्रृंखला में प्रमुख इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में 7 जुलाई 2025 को होने जा रहा

khabarsamayper

Leave a Comment