Breaking Newsअन्य

24 घंटे में हत्या का खुलासा, छतरपुर पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

छतरपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना गढ़ीमलहरा क्षेत्र के ग्राम कलानी में हुई हत्या की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया।

डायल 112 के माध्यम से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कमलेश कुशवाहा की मृत्यु की पुष्टि हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या, हत्या के प्रयास और बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंदराम विश्वकर्मा, गोविंद कुशवाहा और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और डंडे भी बरामद किए गए हैं।

अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्पेन प्रवास के चौथे और अंतिम दिन 19 जुलाई को बार्सिलोना की सांस्कृतिक एवं स्थापत्य धरोहर स्थलों का भ्रमण

khabarsamayper

विश्व के सबसे बड़े हैंडीक्राफ्ट मेले में मध्यप्रदेश का बाग प्रिंट बना आकर्षण का केंद्र

khabarsamayper

भोपाल में सीएम मोहन यादव से मिले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा

khabarsamayper

Leave a Comment