Breaking News

30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा।

शासन के निर्देशानुसार 30 मार्च से प्रारंभ होकर 30 जून तक प्रदेश भर में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए शनिवार को बड़ामलहरा के स्थानीय मंगल भवन में बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री राघव राजा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री गोपाल शरण पटेल, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आयुष जैन, श्री सुनील मिश्रा ने जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के संदर्भ में विचार व्यक्त किए।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री पटेल ने पूरे अभियान की रूपरेखा बताई। इस बैठक में सीएमओ नगरीय निकाय श्री उमाशंकर मिश्रा, उपयंत्री श्री श्रीकांत खरे सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रशिक्षण में मिलने वाली सीख और वरिष्ठ अधिकारियों के कार्य अनुभवों का उपयोग प्रशासनिक जीवन की चुनौतियों के समाधान में करें।

khabarsamayper

लाल किले से सोने-हीरे जड़ा 1 करोड़ का कलश चोरी, धार्मिक कार्यक्रम में चोरों ने लगाई सेंध

khabarsamayper

आगामी पर्व एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में सघन चेकिंग अभियान जारी

khabarsamayper

Leave a Comment