Breaking News

30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।

जिला रोजगार कार्यालय में 30 जनवरी को खासतौर पर दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये प्लेसमेंट ड्राइव रखी गई है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड” मालनपुर द्वारा दिव्यांग युवक-युवतियों की टाईम कीपर व मशीन ऑपरेटर पद पर भर्ती की जायेगी। निजी कंपनी में नौकरी करने के इच्छुक दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक एवं शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर इस प्लेसमेंट ड्राइव में भाग ले सकते हैं।

 

ज्ञात हो जिला रोजगार कार्यालय मुरैना लिंक रोड पर गदाईपुरा स्थित रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में संचालित है। यहीं पर 30 जनवरी को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन होगा।

 

उप संचालक रोजगार श्री पवन कुमार भिमटे ने बताया कि टाईम कीपर पद की भर्ती में बीकॉम, बीबीए व एमबीए योग्यताधारी 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 25 से 30 हजार रूपए मासिक वेतन (स्टायपेड) देय होगा और कार्य स्थल तक के लिये बस सुविधा एवं कैन्टीन सुविधा भी उपलब्ध होगी।

 

इसी तरह मशीन ऑपरेटर के लिये आईटीआई या डिप्लोमाधारी 18 से 40 वर्ष के दिव्यांग युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थी को 16 से 20 हजार रूपए मासिक वेतन (स्टायपेड) मिलेगा। साथ ही बस व कैन्टीन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी।

 

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

Related posts

मंत्रि-परिषद की बैठक: जल जीवन मिशन, उज्जैन-इंदौर ग्रीन फील्ड मार्ग, रेलवे ओवर ब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी सड़क परियोजनाओं को मिली स्वीकृति

khabarsamayper

30 हजार एकड़ भूमि पर होंगे उद्यान विकसित – उद्यान विकास का मिलेगा प्रशिक्षण प्रदेश की 100 नदियों के उद्गम स्थलों की 10-10 एकड़ भूमि पर होगा पौधरोपण

khabarsamayper

जिले में जीडीएक्स के द्वारा सुरक्षा गार्ड की भर्ती कैम्प आज से शुरू

khabarsamayper

Leave a Comment