
परम पूज्य मुनि श्री भूतबलि सागर जी महाराज पिछले 45 वर्षा से निरन्तर उत्कृष्ट चर्या का पालन कर मोक्ष मार्ग पर चल रहे थे। ऐसे पूज्य मुनि श्री जिनके वर्ष 2013-2014 का मंगल चातुर्मास कराने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हम सभी के बीच से चले जाना निश्चित ही संपूर्ण समाज के लिए अपूर्ण क्षती है। परम पूज्य मुनि 108 श्री भूतवलि सागर जी महाराज को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सिंहरथ प्रवर्तक त्रिलोकतीर्थ प्रणेता परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्या भूषण सन्मति सागर जी महामुनिराज की परम प्रभावक शिष्या
परम पूज्य आर्यिका श्री 105 सृष्टी भूषण माता जी एव आर्यिका श्री 105 विश्वयस माता जी संसघ के सानिध्य की गई दिनाँक 07-04-2024 दिन रविवार की गई सभा का संचालन प्रमोद जैन गट्टू के द्वारा किया गया जिंसमे मे मुख्य रूप से पं शिखर चन्द्र जी जैन श्री भाग चन्द्र जी पीली दुकान पं संजीव जी पं आलोक जी जैन जैन समाज बडामलहरा के मंत्री राजेंद्र जैन लल्लू मंडी सतीश मोदी जी गुरु भक्त शाह लोकेश जैन दिनेश जैन बाजना सुकमाल जी श्री मति मालती जी श्री मति केशर जैन जी राजकुमार बमनी सहित समाज के लोगो के द्वारा महाराज जी से के वारे मे विनयांजलि दी गई साथ महाराज जी का जो जैन समाज बड़ामलहरा पर आशीर्वाद कृपा वात्सल्य रहा उसको कभी सदियों तक नहीं बुलाया जा सकता पूज्य माता जी के दुवारा मन्दिर कमेटी को सुझाव दिया गया की जो आपके नगर मे महाराज जी ने कार्य करावे है उनको युग युग तक नही भुलाया जा सकता इसके लिए नवीन मन्दिर जी मे लेख और छाया चित्र को मन्दिर पर अंकित किया जाए जिसको आज के लोग तो याद करे और साथ ही कई वर्षों तक याद किया जा सके गुरुजी के श्री चरणों में
नमोस्तु नमोस्तु
