शिक्षा

“7 दिनों में पुस्तक वितरण व यूनिफॉर्म राशि के लिए खातों का वेरिफिकेशन कराएं: कलेक्टर पार्थ जायसवाल”

छतरपुर, 24 जुलाई 2025
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने निर्देश दिए कि जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यार्थियों को एक सप्ताह के भीतर शतप्रतिशत पुस्तकें वितरित की जाएं तथा यूनिफॉर्म राशि के लिए छात्रों के बैंक खातों का वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए।

कलेक्टर ने शासकीय छात्राओं को साइकिल वितरण में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी जताते हुए स्पष्ट किया कि शतप्रतिशत छात्राओं को साइकिल वितरण सात दिनों में हर हाल में किया जाए, अन्यथा संबंधित बीईओ और बीआरसी पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के मुख्य बिंदु:

साइकिल वितरण में लापरवाही: नौगांव एवं राजनगर के बीईओ का सात दिन का वेतन काटने और संबंधित बीआरसी को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश।

पुस्तक वितरण में तेजी: बारीगढ़, बड़ामलहरा और बक्सवाहा में 7 दिन में शतप्रतिशत वितरण के निर्देश।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतें: सी ग्रेड वाले बीईओ/बीआरसी को नोटिस, शिकायतों को जल्द निपटाने के निर्देश।

बैंक खाता वेरिफिकेशन: छात्रवृत्ति एवं यूनिफॉर्म राशि के लिए शिक्षा पोर्टल पर खातों की स्थिति तुरंत अपडेट की जाए।

प्राइवेट स्कूल नामांकन: नौगांव और गौरिहार क्षेत्र में प्राइवेट स्कूलों के नामांकन बढ़ाने के निर्देश, प्राइवेट स्कूलों की बैठक आयोजित करने के निर्देश।

चाइल्ड ट्रैकिंग में लापरवाही: नौगांव बीआरसी को शोकॉज नोटिस, हाउसहोल्ड जानकारी अपडेशन के निर्देश।

एमपी टास पोर्टल: छात्रवृत्ति प्रोफाइल वेरिफिकेशन और स्वीकृति की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश।

कलेक्टर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रगति समयबद्ध और पारदर्शी होनी चाहिए। लापरवाही या देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीपीसी अरुण शंकर पांडे सहित जिले के बीईओ और बीआरसी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट

khabarsamayper

Agaram Public School has set an Elite World Record in Public Speaking Marathon with 257 Participants for 28 Hours 4 Minutes 25 Seconds

Admin

मेधावी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए तत्पर है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

Leave a Comment