अन्य

7 साल पुराने बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, PNB का तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

7 साल पुराने बैंक घोटाले में बड़ी कार्रवाई, PNB का तत्कालीन शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

छतरपुर।
थाना सिविल लाइन पुलिस ने 7 वर्ष पुराने एक बड़े बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) छतरपुर के तत्कालीन शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने फर्जी खातों के माध्यम से अवैध रूप से बैंक की राशि ट्रांसफर की थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में थाना सिविल लाइन क्षेत्र के निवासियों की शिकायत पर बैंक धोखाधड़ी के दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। जांच में सामने आया कि तत्कालीन शाखा प्रबंधक द्वारा दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ कर फर्जी खातों में धनराशि स्थानांतरित की गई।

पुलिस विवेचना में धोखाधड़ी का अपराध प्रमाणित पाए जाने के बाद आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। आरोपी के मूवमेंट से जुड़ी जानकारियां जुटाकर पुलिस ने आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमरेंद्र कुमार दास (ए.के. दास) पुत्र महाकांत लाल दास, निवासी जिला मधुबन (बिहार), वर्तमान निवासी जिला सतना के रूप में हुई है। आरोपी के पास से महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। शेष खुलासों के लिए उसे पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है और मामले की विवेचना जारी है।

इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले और नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक जितेंद्र सोनी, सहायक उप निरीक्षक मोहनलाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र सिंह, आरक्षक धीरेंद्र राजावत तथा जिला सागर कोतवाली से प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है और जांच तेजी से जारी है।

Related posts

छतरपुर में पीएम आवास योजना की किस्त को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

khabarsamayper

दिल्ली की हवा में थोड़ी राहत, AQI 250 से नीचे पहुंचा

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्राइवेट अस्पताल, मेडिकल स्टोर और एंबुलेंस वाहनों की की गई सघन चेकिंग

khabarsamayper

Leave a Comment