Breaking News

8वें गोला बारूद युक्त सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का जलावतरण

8वें गोला बारूद युक्त सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का जलावतरण

8वें एसीटीसीएम बार्ज, एलएसएएम 22 (यार्ड 132) का जलावतरण समारोह 28 नवंबर 24 को मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे में आयोजित किया गया। जलावतरण समारोह की अध्यक्षता कमोडोर वीए गिरिप्रसाद, एडब्ल्यूपीएस डब्ल्यूओटी (एमबीआई) ने की।

ग्यारह (11) गोला-बारूद सह टारपीडो सह मिसाइल बार्ज के निर्माण का अनुबंध 05 मार्च 21 को एक एमएसएमई शिपयार्ड, मेसर्स सूर्यदीप्ता प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, ठाणे, के साथ किया था. शिपयार्ड ने एक भारतीय जहाज डिजाइनिंग फर्म के सहयोग से इन बार्जों को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया है और बाद में समुद्री योग्यता सुनिश्चित करने के लिए नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम में सफलतापूर्वक मॉडल परीक्षण किया है। इन बार्जों का निर्माण भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार किया गया है। शिपयार्ड अभी तक इनमें से सात बार्जों को सफलतापूर्वक डिलीवर कर चुका है और इनका उपयोग भारतीय नौसेना द्वारा अपने परिचालन विकास के लिए किया जा रहा है, जिसमें जेटी के साथ और बाहरी बंदरगाहों पर भारतीय नौसेना के प्लेटफार्मों पर वस्तुओं/गोला-बारूद का परिवहन, चढ़ना और उतरना शामिल है।

ये बार्जे भारत सरकार की “ मेक इन इंडिया ” और “ आत्मनिर्भर भारत ” पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(1)BDE4.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(2)(1)MG5K.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(3)(1)LE57.jpeg

Related posts

जिंदगी की जंग हार गई सृष्टि, 300 फीट गहरे बोरवेल से तीन दिन बाद निकाल पाई थी रोबोट टीम —

khabarsamayper

एम.पी. ट्रांसको ने इस दिशा में बढ़ाया पहला कदम ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने दी बधाई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment