Breaking Newsअन्य

8 साल से फरार हत्या-लूट का आरोपी आदेश खामरा गिरफ्तार, न्याय पथ अभियान में बड़ी सफलता

थाना मातगुंवा क्षेत्र के वर्ष 2017 के एक गंभीर प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फरियादी वसीम अहमद की रिपोर्ट पर उस वक्त ट्रक क्लीनर की हत्या, ड्राइवर की हत्या के प्रयास और लूट का मामला दर्ज किया गया था। पूर्व में आरोपी तुकाराम निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया जा चुका था।

“न्याय पथ अभियान” के तहत पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आदतन अपराधी आदेश खामरा पिता गुलाब चंद्र खामरा निवासी खिरिया मोहल्ला मंडीदीप जिला रायसेन को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

आपराधिक इतिहास वाले इस आरोपी पर मध्यप्रदेश के भोपाल, रायसेन, गुना, छतरपुर, भिंड, अशोकनगर सहित पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव व बेमेतरा जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट एवं चोरी जैसे एक दर्जन से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Related posts

ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा और नशा मुक्त बनाने के लिए ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल

khabarsamayper

एक बार फिर सोमवार को ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

khabarsamayper

जल्द ही आएगी सनातन के ऊपर बागेश्वर धाम की किताब —

khabarsamayper

Leave a Comment