Breaking NewsHelpअन्यटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरराजनीतिविविधशिक्षास्वास्थ्य

हरदा जनपद अध्यक्ष के ड्राइवर की मौत मामला: आरोपी धर्मेंद्र पटेल को सजा दिलाने की मांग, कलेक्ट्रेट के बाहर बच्चे को लेकर बैठी मृतक की पत्नी

Hindi NewsLocalMpHardaDemand For Punishment For Accused Dharmendra Patel, The Wife Of The Deceased Sitting Outside The Collectorate With The Child

हरदा32 मिनट पहले

शुक्रवार को अजजा सयुंक्त मोर्चा ने चीराखान निवासी डंफर चालक अनिल माणिक की हत्या के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजन हरदा जनपद अध्यक्ष के पति धर्मेंद्र पटेल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इसे लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान मृतक की पत्नी अपने मासूम बेटे को गोद मे लेकर रोड पर बैठ गई और आरोपी को फांसी देने की मांग की है।

मृतक की पत्नी का कहना है कि आरोपी की संपत्ति पर जल्द से जल्द बुलडोजर चलाया जाए। उन्होंने कहा कि जब उनके पति की हत्या हो रही थी, तब जनप्रतिनिधियों ने कोई बात नहीं की, लेकिन अब हत्या के बाद नेता लोग राजनीति कर रहे है। उन्होंने मांग की है कि मुख्य आरोपी की 3 घंटे में गिरफ्तारी होनी चाहिए। मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस पर राजनैतिक दवाब में काम करने का आरोप लगाया। साथ ही एसपी को हटाने की मांग की हैं।

इसके पहले शहर के वीर तेजाजी चौक पर संगठन ने आमसभा के दौरान जिला एवं पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर सवालियां निशान खड़े कर जमकर गुस्सा निकाला है। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि जिले में लगातार SC-ST वर्ग के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहे है लेकिन पुलिस दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद है। धरना स्थल पर मौजूद मृतक अनिल माणिक के बूढे़ माता पिता ने रोते हुए उनके बेटे के हत्यारों को कठोर से कठोर सजा दिलाए जाने की मांग की है।

कृषि मंत्री बोले- मेरे खिलाफ षड्यंत्र कर रहीं कांग्रेस

शुक्रवार को सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि अनिल माणिक की हत्या के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की सक्रियता के चलते ही मामले का खुलासा हो सका है। उन्होंने कहा कि हत्या के आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। वहीं, हत्या के दौरान साथ देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।

2 धड़ों में बंटे नजर आए प्रदर्शन में शामिल लोग

अनिल माणिक की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रैली में शामिल लोग 2 धड़ों में बंटे नजर आए। भोपाल से आए कुछ लोगों ने स्थानीय लोगों के साथ कलेक्ट्रेट के एक नंबर गेट पर प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक के परिजनों के साथ जयस, भीम आर्मी और अनुसूचित जाति जनजाति युवा संगठन ने कलेक्ट्रेट के 2 नंबर गेट पर प्रदर्शन किया।

यह है पूरा मामला

हंडिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिराखान निवासी अनिल माणिक देवास गांव के धर्मेंद्र पटेल का डंपर चलाता था। 8 दिसंबर को धर्मेंद्र पटेल ने मैनेजर संदीप गुर्जर से कॉल करके मृतक अनिल को उसके हरदा निवास पर बुलवाया। इसके बाद बैटरी चुराने की शंका में उसे बेट से जमकर पीटा, इसमें उसकी मौत हो गई।

धर्मेंद्र ने उसके शव को रात में ऑटो ड्राइवर जाहिद खान और मैनेजर संदीप गुर्जर की मदद से भुवनखेड़ी के पास रोड पर फेंक दिया ताकि हत्या को हादसा बताया जा सके। इसलिए शव को सड़क पर फेंक दिया और बॉडी पर डंफर चढ़ाकर रोड एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की। लेकिन मृतक के परिजनों ने पुलिस को मर्डर की आशंका जताई थी।

इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरु की। साइबर सेल की मदद से हरदा जनपद अध्यक्ष रेवा पटेल के पति धर्मेंद्र पटेल के मैनेजर संदीप गुर्जर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। जिसमें सारा घटनाक्रम पता चला। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वही एसपी मनीष कुमार अग्रवाल ने हत्या के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पटेल की गिरफ्तारी में सहयोग या सही सूचना देने पर 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

खबरें और भी हैं…

Related posts

अटल जी की 101वीं जयंती पर ग्वालियर आएंगे अमित शाह, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिया आमंत्रण

khabarsamayper

नागरिकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता हो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

आदिवासी पर पेशाब करते बीजेपी कार्यकर्ता पर NSA

khabarsamayper

Leave a Comment