अन्य

पाकिस्तान पर बाबा बागेश्वर धाम का बयान

बाबा बागेश्वर धाम के नाम से जाने जाने वाले महंत धीरेन्द्र शास्त्री अपने गुजरात दौरे पर हैं, जहां बाबा गुजरात के चार शहरों सूरत,अहमदाबाद,वडोदरा और राजकोट में अपना दरबार लगा रहे हैं। बाबा अपने गुजरात दौरे पर दिए भाषणों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। अपने गुजरात दौरे पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर हिंदू राष्ट्र का मुद्दा उठाते हुए दिख रहे हैं, बाबा ने कहा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने और भगवान कृष्ण-कन्हैया को उनके स्थान पर स्थापित करवाने में निश्चित रूप से आम लोगों की अहम भूमिका होगी। आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है इसलिए सनातनियों के लिए जागने का समय है। बागेश्वर बाबा ने इस दौरान सनातनियों से एक हो जाने का आग्रह भी किया. वैसे तो बाबा बागेश्वर धाम जात पात का बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं, उनके आश्रम में चल रहे वैवाहिक कार्यक्रम हो या भंडारा,सभी जगह सामाजिक समरसता की भावना दिखाई देती है, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा अरे तुम सनातनी हो, कोई नाम के आगे अगर पूछे तो अब जात-पात का नाता तोड़ो, हम सब हिंदू एक हैं, ऐसा मुख से बोलो।
गुजरात आने से पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मध्य प्रदेश के बालाघाट में दिव्य दरबार लगा था. वहां बाबा ने एक बांग्लादेशी युवती की पर्ची भी निकाली थी. युवती ने बताया कि वो यूट्यूब पर बाबा के प्रवचन सुनकर काफी प्रभावित है. दरबार में बांग्लादेशी युवती ने कहा कि उसे लगता है कि सनातन धर्म के सिवा कोई धर्म हो ही नहीं सकता. राम नाम में इतना सुकून मिलता है कि वर्षों से इतना सुकून नहीं मिला. बागेश्वर बाबा से मिलने के बाद बांग्लादेशी युवती काफी भावुक दिखाई दी. उसने ये भी कहा कि वो बागेश्वर बाबा को अपना भाई मानती है और वो सनातन धर्म अपनाना चाहती है.

बाबा बागेश्वर अपनी बांग्लादेशी मुस्लिम बहन को लेकर तो चर्चा में थे ही कि। हाल ही उनका एक और बयान देश ही नहीं विदेशों तक में छाया हुआ है, दरअरसल गुजरात के सूरत में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत क्या पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बना देंगे। बाबा के बयान की आक्रमकता को देख पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी टेंशन में आ जाएंगे। साथ PoK पर अपनी बात रखते हुए बाबा ने कहा है- पाकिस्तान से POK सम्भल नहीं रहा है POK को राम और हिंदुस्तान की जरूरत है।

बता दें कि बाबा बागेश्वर धाम का गुजरात दौरा उनके गुजरात आने के पहले से ही चर्चा में बना हुआ था, उनके गुजरात दौरे को लेकर सूरत के एक हीरा व्यापारी ने बाबा को चुनौती भी दी थी जिसे बाद में वापस ले लिया गया था

बाबा का गुजरात दौरा अभी जारी है अहमदाबाद के बाद धीरेंद्र शास्त्री राजकोट के रेसकोर्स मैदान पर अपना दरबार लगाएंगे। इसके बाद वे वडोदरा पहुंचेंगे। यहां भी धीरेंद्र शास्त्री के दरबार की तैयारियां चल रही है। राजकोट में उनके दरबार की तैयारियों को खुद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी देख रहे हैं तो वडोदरा में शहर बीजेपी के प्रमुख डॉ. विजय शाह व्यवस्थाओं का संभाल रहे हैं।

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि गुजरात के लोगों एकजुट होना चाहिए और हिंदू धर्म का प्रसार करना चाहिए साथ ही बाबा ने कहा कि अगर गुजरात के लोग एकजुट हो जाएं तो वो भारत ही क्या पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनवा देंगे।

Related posts

गढ़ी मलहरा पुलिस ने पकड़ा 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर, ₹2.5 लाख से अधिक का माल बरामद

khabarsamayper

नशा मुक्ति अभियान में बड़ी कार्रवाई: छतरपुर में 144 लीटर अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

GRP भोपाल की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, फॉरेन रिटर्न और BTech पास

khabarsamayper

Leave a Comment