Breaking News

भू माफियाओं ने बगौता छेत्र मैं स्थित शासकीय जमीन को निजी दर्शाकर कर डाली प्लाटिंग प्रशासन बिलकुल शांत —

!! भू माफियाओं ने बगौता मौजा स्थित खसरा नंबर 1266/3 शासकीय जमीन को निजी दर्शाकर कर डाली प्लाटिंग प्रशासन बेखबर।
!! संतोषी अग्रवाल पति संतोष अग्रवाल निरंजन अग्रवाल सहित अन्य दो लोगों ने शासकीय जमीन के पास खसरा नंबर 1266/8/2/2/2/2 कुल रकबा 0.796 हेक्टेयर को खरीद कर शासकीय जमीन पर करा दी प्लाटिं।
!!शिकायतकर्ता ने संतोषी अग्रवाल पति संतोष अग्रवाल, निरंजन पिता पूरन लाल अग्रवाल सहित अन्य लोगों पर लगाये शासकीय जमीन को हडपने के आरोप।
छतरपुर — बगौता मौजा स्थित शासकीय बेशकीमती जमीन पर भू माफियाओं ने किया कब्जा करवा डाली पराठे गरीबों की मेहनत की कमाई को लगवा दिया शासकीय जमीनों पर, एक तरफ जहां पर प्रशासन द्वारा शासकीय जमीनों को बचाने के लिए लाख प्रयास किये जा रहे है। और कलेक्टर संदीप जीआर द्वारा एंटी माफिया अभियान चलाकर शासकीय जमीनों को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। लेकिन भू माफिया इतने सक्रिय है कि अपनी रसूख के आगे सभी कायदे कानूनों को किनारे पर रख दिया जाता है। इसी प्रकार जिले में एक नामचीन भूमाफिया ग्रुप सक्रिय चल रहा है। इस ग्रुप में चार लोग बताये जा रहे है। जिसमें संतोषी अग्रवाल पति संतोष अग्रवाल, निरंजन पिता पूरन लाल अग्रवाल सहित दो अन्य लोग बताये जा रहे है। इनके द्वारा बगौता मौजा स्थित वार्ड क्रमांक 21 मरघट पहाडी के पास खसरा नम्बर 1266/3 स्थिति है जो राजस्व रिकार्ड में शासकीय दर्ज है। उसी के पास खसरा नम्बर 1266/8/2/2/2/2 कुल किता 01 रकवा 0.796 हेक्टर को क्रय किया है। और उसी के बगल से खसरा नंबर 1266/3 स्थित है जो शासकीय दर्ज है उस पर भूमाफिया के द्वारा प्लाटिंग कराई जा रही है और अब तक कुल 15 से 16 प्लाट गरीब लोगों को बेच दिए गए और शासकीय जमीन को छिन्न-भिन्न कर दिया गया इन भूमाफियाओं की शिकायत भी की जा चुकी लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन इन भू माफियाओं के ऊपर क्या कार्यवाही करता है।

May be an image of tree and grass

Related posts

21 महीने बाद खुला पति का झूठ, ग्वालियर की महिला इंजीनियर से शादी में बड़ा धोखा

khabarsamayper

एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने नौगांव, हरपालपुर और अलीपुरा थानों का निरीक्षण किया

khabarsamayper

छतरपुर में अनाज व्यापारी लूट कांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment