Breaking News

छतपुर पुलिस की कार्रवाई —

छतरपुर में रविवार रात शहर के सिविल लाइन थाना की पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान दो दर्जन से ज्यादा इनामी बदमाशों सहित स्थायी और गिरफ्तारी वारंटियों को पकड़ा। वहीं, 62 लीटर अवैध शराब जब्त की है।थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा पाक्षिक कॉम्बिंग गश्त के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत यह कार्रवाई की गई। जिसमें 6 स्थायी वारंटियों और 4 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें लगभग 1 वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वांरटी लवलेश पुत्र दरबारी लाल शुक्ला निवासी रनगुवां थाना बमीठा, मुन्नु उर्फ अरूण पुत्र नारायणदास नामदेव निवासी धमौरा थाना ओरछा रोड, अत्तू उर्फ पूरन पुत्र बाबूलाल कुशवाहा निवासी पठापुर रोड छतरपुर, दशरथ पुत्र हरदास कुशवाहा और हरदास पुत्र हल्काईं कुशवाहा दोनों निवासी मरघाटआऊ पहाडिय़ा छतरपुर को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा गिरफ्तारी वांरटी राधेश्याम उर्फ मोनू पुत्र हरिशंकर राय निवासी गहबरा थाना गौरिहार तथा आसिफ पुत्र मुस्ताक खान निवासी किश्चियन स्कूल के पीछे थाना कोतवाली छतरपुर को गिरफ्तार किया गया।

No photo description available.

Related posts

32 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार 1500 करोड़ रुपये की मजदूरी का भुगतान

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे

khabarsamayper

उमिता राहुल सिंह को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

khabarsamayper

Leave a Comment