Breaking News

बागेश्वर धाम में जल चढ़ाकर मोनब्रत खोलेगी शिवरंजनी तिवारी —

गंगोत्री से कलश यात्रा लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से‎ मिलने छतरपुर पहुंची एमबीबीएस ‎छात्रा शिवरंजनी तिवारी ने एक बार फिर से अपनी पदयात्रा शुरु कर दी है। 46 दिन की इस यात्रा के आखिरी पड़ाव में शिवरंजनी ने मौन व्रत धारण कर लिया है। यहां से आगे अब वह 35 किलोमीटर की यात्रा करके बागेश्वर धाम पहुंचेंगी और यहां अपना व्रत खोलेंगी। शिवरंजनी ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ‎कहा था कि वे चाहे एकांतवास में‎ जाए, चाहे अज्ञातवास में जाए।‎ मुझे बालाजी सरकार में विश्वास‎ है, उनके दर्शन तो होकर रहेंगे।‎ वहीं धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एकांतवास‎ में चले गए हैं। वे अगले 5 दिन‎ एकांत में रहकर सनातन धर्म पर‎ किताब लिखेंगे।

May be an image of 2 people and people smiling

Related posts

पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का किया आह्वान

khabarsamayper

मध्यप्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के संस्थान की स्थापना पर हुआ विचार-विमर्श

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रगति, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं: लेफ्टिनेंट जनरल श्री प्रीतपाल सिंह

khabarsamayper

Leave a Comment