Breaking News

आपदा मित्र प्रशिक्छण शिवर मैं छात्र / छात्राये सीख रहे मुसीवत से निपटने के गुण —

छतरपुर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के द्वारा 12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छात्र छात्राएं मुसीबत से निपटने के गुर सीख रहे हैं।

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में आए आपदा मित्रों को आपदा से निपटने के लिए होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ प्लाटून कमांडर अमित दुबे ने आपदा के समय भूकंप के बारे में दिए सुझाव –
छतरपुर- बस स्टैंड के पास जटाशंकर पैलेस में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भारत सरकार एवं राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भोपाल के मार्गदर्शन में जिला छतरपुर होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ के द्वारा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण का आज गुरुवार को जिले के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने जटाशंकर पैलेस पहुंचकर सर्वप्रथम मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। 12 दिनों तक चलने वाले आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर में जिले से शामिल हुए छात्र-छात्राओं को उन्होंने बधाई देते हुए अपने विचार वक्त किए। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने कहा कि आपदा मित्र योजना प्रशिक्षण लेने वाले मित्रों को आपदा में फंसे लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आपदा प्रबंधन मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाया जा रहा है तो वहीं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण में शामिल हुए सभी छात्र-छात्राओं से कहा कि आप सभी एंड्राइड मोबाइल चलाते हैं तो उसे सिक्योर करके रखें तथा अपने मोबाइल में किसी भी प्रकार की अपनी पर्सनल फोटो, वीडियो, डाकुमेंट ना रखे कि जिससे आपको किसी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़े। इस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण को लेकर होमगार्ड कमांडेंट करण सिंह की सराहना की। इस आपदा मित्र योजना के तहत आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण नि: शुल्क किया जा रहा है जिसमें जिले की करीब 150 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया है। होमगार्ड कमांडेंट करण सिंह ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले से शामिल हुए आपदा मित्र योजना आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण के दौरान होमगार्ड कार्यालय में पदस्थ प्लाटून कमांडर अमित दुबे द्वारा आपदा से निपटने के लिए जिले से शामिल हुए आपदा मित्रों को भूकंप के बारे में समझाया गया। इस अवसर पर अमित दुबे पी.सी., संजय गौर पी.सी, ऋषि गढ़वाल आपदा प्रबंधक समन्वयक, दिनेश शर्मा सहायक उपनिरीक्षक, एसडीईआरएफ अरुण राजपूत ,लखन सिंह होमगार्ड, राकेश पाल उपस्थित रहे।

Related posts

khabarsamayper

मुर्गी पालन को कैसे लाभप्रद बनाया जा सकता है।

khabarsamayper

द्वारका में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर दो की मौत कई घायल —

khabarsamayper

Leave a Comment