Breaking News

70 साल की मां की बेरहमी से पिटाई —

छतरपुर में 70 साल की बुजुर्ग महिला की बेरहमी से पिटाई का मामला आया है, पीटने वाला बेटा है, युवक ने सरेराह मां को लाठियां मारी। जब वह जान बचाने के लिए भागी, तब भी बेटा उसकी पीठ पर वार करता रहा। महिला जमीन पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाया।घटना गौरिहार थाना क्षेत्र के खड्‌डी गांव में 2 जून की है,महिला ने बेटे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अमित सांघी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। महिला का नाम मरगी बाई (70) और उसके बेटे का नाम खिलावन उर्फ बग्गा है। महिला की तरफ से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन एक मां के साथ उसके बेटे का इस तरह से लाठियों से प्रहार करना उचित नहीं है। छतरपुर एसपी अमित सांघी ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि गांव में विवेचक को भेजकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

No photo description available.

Related posts

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया

khabarsamayper

मुंबई में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 13वें ‘पासपोर्ट सेवा दिवस’ पर मध्यप्रदेश पुलिस को पासपोर्ट सत्यापन में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए केंद्रीय विदेश एवं कपड़ा राज्यमंत्री श्री पबित्रा मार्गेरिटा द्वारा सम्मानित किया जाना राज्य सरकार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

khabarsamayper

Leave a Comment