अन्य

तरपुर जिले के सटई थाना अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई को वन परिक्षेत्र क्रमांक 555 में एक अधजली लाश

छतरपुर जिले के सटई थाना अंतर्गत दिनांक 26 जुलाई को वन परिक्षेत्र क्रमांक 555 में एक अधजली लाश मिलने की सूचना वन विभाग द्वारा मिलने पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मौका मुआयना किया और जांच पड़ताल शुरू करते हुए घटना स्थल से एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 16 एमडी 9220 को जप्त कर वाहन स्वामी का पता लगाया तो पता चला कि वाहन स्वामी मृतक का भतीजा है मृतक की पहचान रामविलास अवस्थी ग्राम धवाड थाना खजुराहो का रहने वाला है और अविवाहित हैं और तीन चार दिन से गांव में नहीं दिखाई दिया मौके पर एफएसएल की टीम द्वारा भौतिक निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए साइबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण किया गया पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आज पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक राम विशाल अवस्थी को अंतिम बार खजुराहो के एलआईसी आफिस के पास ग्राम धवाड के ही एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के साथ देखा गया था इसके बाद यह तीनों मृतक की मोटरसाइकिल से बमीठा की ओर जाना बताया गया पुलिस टीम द्वारा आरोपी पति पत्नी को अभिरक्षा में लेकर सखती से पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया एसपी अमित सांघी ने बताया कि मृतक आरोपी की पत्नी पर बुरी नीयत रखता था इसी बात को लेकर दोनों ने मृतक राम विशाल अवस्थी को मारने का प्लान बनाया और उसे जटाशंकर धाम दर्शन का कहकर ले गए और रास्ते में उसे शराब पिलाकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को पेट्रोल से जला ने कोशिश फिलहाल अंधे हत्या काण्ड का खुलासा करते एसपी अमित सांघी ने बताया कि पूरी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी पति पत्नी को गिरफतार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और खून से रंगे कपड़े भी बरामद कर लिए हैं सराहनीय कार्य हेतु पुलिस टीम को दस हजार का पुरस्कार भी दिया जाएगा।।

Related posts

मंत्रि-परिषद के अहम निर्णय : हेलीकॉप्टर सेवा, ताप विद्युत गृह और चिकित्सा शिक्षा को नई मंजूरी

khabarsamayper

नवरात्रि सद्भाव और आराधना का पर्व है: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

लहर गांव में तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य फिर शुरू, रेंजर ने कराया विवाद का समाधान

khabarsamayper

Leave a Comment