Breaking News

आम आदमी पार्टी से भागीरथ पटेल के प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!! छत्रसाल चौराहे पर फोड़े पटाखे बांटी मिठाई कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!!

आम आदमी पार्टी से भागीरथ पटेल के प्रत्याशी घोषित होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न!!

छत्रसाल चौराहे पर फोड़े पटाखे बांटी मिठाई कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह!!
आम आदमी पार्टी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है।
छतरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी द्वारा युवा आप नेता भागीरथ पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने पर आज शहर के छत्रसाल चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में दिखा उत्साह।
कार्यकर्ताओं व सैकड़ो समर्थकों ने पटाखे फोड़ कर एवं आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न।
जिसमें मुख्य रूप से टीकमगढ़ लोकसभा के संयुक्त सचिव फैयाज खान, जिला पंचायत सदस्य एवं टीकमगढ़ लोकसभा उपाध्यक्ष रविंद्र पटेल, छतरपुर जिला उपाध्यक्ष राजेश पटेल, अल्पसंख्यक विंग जिला अध्यक्ष बबली भाई जान, बरद्वाहा सरपंच कमलेश पटेल, जिला सोशल मीडिया प्रभारी योगेंद्र सिंह पटेल, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील कुशवाहा, सक्रिय कार्यकर्ता दरबारी पटेल,देवेंद्र कुमार रजक,एवं सोशल मीडिया के समस्त ब्लॉक इंचार्ज, वीरेंद्र कुमार पटेल, मोहित कुमार, गोरेलाल कुशवाहा, हरिशंकर ठाकुर, देवेंद्र पंडित तथा अन्य समस्त कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहें वहीं बिजावर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर को प्रत्याशी बनाए जाने पर उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिजावर के डाक खाना चौराहे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया कुल मिलाकर इस बार आप के चुनाव मैदान में आने से मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार नजर आ रहे हैं

 

Related posts

टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश अनुकूल माहौल और नीतियों की दी जानकारी

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुंदेलखंड को फीनिक्स के पक्षी की तरह राख से निकलकर जीवित होने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यहां के वीर योद्धाओं को उनकी वीरता और अद्वितीय पराक्रम के लिये सदैव याद किया जायेगा। बुंदेलखंड के गौरवशाली व्यक्तित्व जैसे आल्हा उदल, महाराजा छत्रसाल जैसे लोगों से बुंदेलखंड गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खजुराहो के महाराजा छत्रसाल कन्वेंसन सेंटर में बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संभावित आगमन के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा में यह बाते कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम पूर्ण गरिमामय होना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं रखी जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यहां पर पहली नदी जोड़ो परियोजना, पहला अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा एवं पहला फाइव स्टार होटल इसी बुंदेलखंड की धरती पर स्थापित हुआ। प्रधानमंत्री श्री मोदी स्वयं कैंसर हॉस्पिटल के भूमि पूजन हेतु पधार रहे हैं। यह एक ऐतिहासिक पल होगा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह पहला मौका होगा जहां मंदिर में अस्पताल होगा। उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया। सांसद श्री शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड हरा भरा और समृद्ध शाली बनें। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के त्वरित गवर्नेंस की प्रशंसा करते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड पर तो राजनैतिक पर्यटन तो बहुत लोगों ने किया। बुंदेलखंड की तस्वीर बदलने की परिसंवाद करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव आगे आए और उनका सहयोग रहा। इससे आज के समय में यह परिसंवाद बुंदेलखंड के लिए प्रसंगिग है। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। इस अवसर पर सांसद खजुराहो वी.डी. शर्मा, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार सहित विधायक छतरपुर श्रीमती ललिता यादव, बिजावर विधायक राजेश शुक्ला, राजनगर विधायक श्री अरविंद पटेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विद्या अग्निहोत्री, पूर्व विधायक श्री उमेश शुक्ला, पूर्व विधायक श्री प्रद्युम्न सिंह लोधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिले की जल सहेलियों ने की भेंट जिले की जल सहेलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करते हुए उनके द्वारा जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम स्थल का किया भ्रमण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर श्री शास्त्री, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने निर्देश दिये कि समय-सीमा में बेहतर तैयारियां सुनिश्चित की जायें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाजी मंदिर में पीठाधीश्वर श्री शास्त्री के साथ पूजा अर्चना की।

khabarsamayper

सभारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूरी लिस्ट जारी कर दी है

khabarsamayper

Leave a Comment