Breaking News

तरराज्यीय बॉर्डर कैमाहा पर एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई सघन चेकिंग में बरामद हुए 2.14 लाख रुपए

अंतरराज्यीय बॉर्डर कैमाहा पर एसएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई
सघन चेकिंग में बरामद हुए 2.14 लाख रुपए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जीआर के निर्देशन में 54 एसएसटी टीमें लगातार एक्टिव
——-
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में विधानसभा चुनाव के अंतर्गत लागू आदर्श आचरण संहिता का कड़ाई से पालन कराने एसएसटी एवं एफएसटी टीमें जिलेभर में एक्टिव हैं। बनाए गए बैरियर प्वाइंट पर एसएसटी टीम द्वारा सघन वाहन चौकिंग की जा रही है। जिसमें विशेष रूप से चेक पोस्ट से निकलने वाले वाहनों की एंट्री और निकलने का समय दर्ज किया जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से कैश, शराब व अन्य नशीले पदार्थ, बेशकीमती धातुओं एवं मुफ्त में बांटने वाली सामग्रियों को चेक कर पाए जाने पर तत्काल कार्यवाही की जा रहीं है। जिससे जिले में शांति पूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराए जा सकें।
इसी क्रम में मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र महाराजपुर अंतर्गत अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित कैमाह चेकपोस्ट पर एसएसटी टीम ने वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान 2.14 लाख रूपये कैश बरामद किये गए। जब्त कैश चार पहिया वाहन गाडी क्रमांक यूपी 32 केटी 6408 से जिले में लाया जा रहा था। मौके पर हुई पूछताज में वाहन चालक नहीं दे पाया स्पष्ट जवाब। मामले को विवेचना में लेकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

आयी बाढ़ के बाद सर्वे कर बाढ़ को रोकने के उपायों के सुझाव

khabarsamayper

22 जुलाई को प्रातः 11 बजे से एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम

khabarsamayper

क्लाइमेक्स एकेडमी में लगी ‘यातायात पाठशाला’, छात्रों को सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

khabarsamayper

Leave a Comment