Breaking Newsराजनीति

दीपावली पर आएंगे, त्यौहार मनाएंगे और वोट भी डालेंगे जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरभाष पर जिले से बाहर काम करने गए मतदाताओं से की बात

दीपावली पर आएंगे, त्यौहार मनाएंगे और वोट भी डालेंगे
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरभाष पर जिले से बाहर काम करने गए मतदाताओं से की बात
मतदाताओं को दूरभाष से भी किया जा रहा मतदान करने प्रेरित
——
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने जिले के ऐसे मतदाताओं से दूरभाष पर बातचीत की जो कामकाज के सिलसिले में जिले से बाहर दूसरे प्रदेशों में रह रहे हैं। जिनका आवश्यकता अनुसार जिले में आना जाना लगा रहता है।
कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से धन्नु चढ़ार निवासी ग्राम सरकना बड़ामलहरा से दूरभाष पर बात की जो अभी दिल्ली में काम करने गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. ने श्री धन्नु से उनके हाल चाल पूछते हुए बताया कि जिले में 17 नवम्बर को मतदान है। धन्नु ने हां कहते हुए कहा कि उसे जानकारी है और वह दीपावली पर आएंगे। साथ ही उसके मित्र परिवारजन भी आएंगे, त्यौहार भी मनाएंगे और मतदान भी करेंगे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने जिले के ग्राम अतरार निवासी विजय से भी बात की। विजय वर्तमान में गुड़गावं में काम के सिलसिले में गए हुए हैं। विजय ने कहा कि वह मतदान करने अवश्य आएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जी.आर. के निर्देशानुसार ऐसे मतदाताओं से लगातार बात कर 17 नवम्बर को जिले में आकर मतदान करने का अनुरोध किया जा रहा है। जिले में लगातार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से भी शतप्रतिशत मतदान कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। बातचीत के दौरान जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्रीमती तपस्या परिहार भी उपस्थित रहीं।

Related posts

भोपाल में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

khabarsamayper

जालंधर मामला: पुरुष पीड़ितों की सुरक्षा को लेकर फिर छिड़ी बहस

khabarsamayper

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 15 दिसंबर को ग्वालियर में जीएसआई भूविज्ञान संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे

khabarsamayper

Leave a Comment