Breaking News

बच्चे की करुण पुकार मेरी माँ का शव छतरपुर ले आओ रक्तवीर सेवा दल की मदद से गरीब महिला का शव भोपाल से आया छतरपुर

बच्चे की करुण पुकार मेरी माँ का शव छतरपुर ले आओ

रक्तवीर सेवा दल की मदद से गरीब महिला का शव भोपाल से आया छतरपुर

किसी ने कहा है गरीबी में अपने भी साथ छोड़ देते है तब ईश्वर किसी न किसी रूप में मदद करने आता है।रक्तवीर सेवा दल के अमित जैन ने बताया कि एक गरीब परिवार की केंसर पीड़ित महिला जिससे रक्तवीर सेवा दल ने जिला अस्पताल में भर्ती होने पर रक्तदान किया एवम भोपाल रिफर होने पर भी भोपाल में भी रक्तदान किया परन्तु ईश्वर का विधान सभी के प्रयास के बाबजूद भी मरीज महिला बच न सकी परिवार की जमा पूंजी पूरी समाप्त होने पर परिवार बेहद तंग हालात में अपने मरीज को शव को भोपाल से छतरपुर लाने में असमर्थ था।जिसकी जानकारी वरिष्ठ पत्रकार हरि अग्रवाल द्वारा मिलते ही रक्तवीर सेवा दल के सदस्यों ने बीड़ा उठाते हुए मृत महिला के बच्चे को आश्वासन देकर उसकी माँ का शव छतरपुर बुलाया और पत्रकार हरि अग्रवाल एवम अन्य रक्तवीरो के साथ उनके घर पंहुचकर उनके लिए तेरहवीं एवम अन्य क्रियाकर्म हेतु सहायता राशि भी प्रदान कर परिवार को सांत्वना दी।
भोपाल की समाजसेवी अभिलाषा मेम एवम कमलेश कुमार के द्वारा विशेष सहयोग एवम योगदान दिया गया।

 

Related posts

एमपी में भारी बारिश का अलर्ट नहीं, अगले 3 दिन हल्की बारिश

khabarsamayper

केंद्रीय कैबिनेट द्वारा रोजगार प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय खेल नीति 2025 स्वीकृत

khabarsamayper

दो साल में बदला मध्यप्रदेश का परिदृश्य, नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त हुआ प्रदेश: सीएम मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment