Breaking News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज छतरपुर जिले की महाराजपुर विधानसभा पहुंचकर नौगांव में विशाल आम सभा को संबोधित किया एवं आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी के पक्ष में माहौल बनाया
नौगांव। सोमवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के नौगांव शहर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नगर के गल्र्स स्कूल चौराहे पर एक विशाल चुनावी आमसभा का आयोजन किया। इस आमसभा के दौरान अखिलेश यादव ने लगभग 30 मिनिट के भाषण में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों पार्टियां आपस में मिलकर बारी-बारी से जनता को ठगने का काम करती हैं, उन्होंने कहा कि इस बार अपने बीच के नौजवान साथी अजय दौलत तिवारी को जिताकर क्षेत्र में इतिहास रचें ताकि कोई आपको ठग न सके।
भाजपा और कांग्रेस दोनों मिले हैं-अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा किया था क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ? ये वही भाजपा सरकार है जिसने अफवाह फैलायी थी कि दो हजार के नोट में चिप लगी है कहां गई वो चिप,क्या भ्रष्टाचार खत्म हुआ? सुना है मप्र में शिक्षा माफिया का भी कब्जा है ये माफिया फर्जी तरीके से पढ़ा तो रहा है लेकिन क्या युवाओं को नौकरी मिल रही है नहीं मिल रही है, क्योंकि यहां का युवा बेरोजगार घूम रहा है। भाजपा और कांग्रेस आपस में मिले हुए हैं। ये कैसे हो सकता है कि एक चुनी हुई सरकार बिना मिलावट के गिर जाए। कांग्रेस के ही लोगों ने मिलकर भाजपा की सरकार बनवा दी। ये लोग बारी-बारी से जनता को ठगने का काम करते हैं, प्रधानमंत्री एक तरफ देश में गरीबी खत्म करने की बात कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मप्र में मुख्यमंत्री कहते हैं कि हमने करोड़ों लोगों को राशन बंाट दिया। ये कौन लोग हैं जो राशन ले रहे हैं, गरीबी खत्म हो रही है या बढ़ रही है? भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मिलकर भ्रष्टाचार का नेटवर्क बना रखा है। हमें इस बार इस नेटवर्क को तोडऩे का काम करना है। अजय दौलत तिवारी को जिस कांग्रेस ने धोखा दिया है उसी कांग्रेस ने हमें भी धोखा दिया है। हमें मिलकर इन धोखेबाजों को सबक सिखाना है। यदि आपने अजय दौलत तिवारी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर विधानसभा भेजा तो हम वादा करते हैं कि हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। मप्र में सपा की साईकिल दौड़ेगी। हम वंचित, पिछड़े, कमजोर, किसान, युवा और मजदूरों के लिए सरकार चलाते हैं। समाजवादियों ने उप्र में जो काम किया है वह काम मप्र की भाजपा सरकार 18 साल में नहीं कर सकी। हमने एक ऐसा हाईवे बनाया था जिसपर प्रधानमंत्री एयरफोर्स का जहाज लेकर उतर गए। क्या मप्र में ऐसी कोई सड़क है, यूपी में इनकी सरकार ने बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे बनाया है। अपने चहेते ठेकेदार से बनवायी गई इस सड़क पर लोग झूला झूलते हुए जा रहे हैं। ये भ्रष्ट लोग हैं, इन्होंने तो किसान की खाद की बोरी में से भी चोरी कर ली। इन लोगों को सबक सिखाना है, हमें साईकिल को जिताना है। अखिलेश यादव ने नौगांव में आयोजित सभा के दौरान शामिल हुए अन्य दलों के लोगों का भी स्वागत किया। इस मौके पर अजय दौलत तिवारी ने उन्हें एक चित्र भेंट करते हुए इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता कप्तान सिंह राजपूत ने किया। इस मौके पर मप्र और उप्र के कई सपा नेता मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में नौगांव सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोग शामिल हुए।
सैकड़ों भाजपाई और कांग्रेसी सपा में शामिल
नौगांव के गल्र्स स्कूल चौराहे पर आयोजित की गई समाजवादी पार्टी की इस सभा में अजय दौलत तिवारी के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने अपनी-अपनी पार्टियों को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। इसमें वार्ड नं.13 नौगांव की पार्षद प्रियंका महाजन, वार्ड 8 के पार्षद ताहिर मंसूरी, वार्ड 15 के पार्षद यूसुफ राईन, वार्ड 20 की पार्षद ज्योति तिवारी, पूर्व नपाध्यक्ष राजेन्द्र ङ्क्षसह राठौर, गोविंद तिवारी, ग्राम मदारी से कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनाए गए रवि मिश्रा, नैगुवां के पूर्व सरपंच गिरजा पाठक, पूर्व पार्षद ज्ञानचन्द्र चौरसिया, राकेश प्रजापति, युवक कांग्रेस के उपाध्यक्ष आसिफ खान, आईटी सेल कांग्रेस के फैजल खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस के इमरान बाकर, अलीम खान, शफीक ठेकेदार, कांग्रेस के जिला महासचिव हरीश चौरसिया, भाजपा के जिला महामंत्री लोकेश चौरसिया, कांग्रेस के जिला महासचिव महेन्द्र नायक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सूर्यपाठक अवस्थी, जिला सचिव अश्विनी रिंकू अवस्थी, युवक कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल चौरसिया, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन चौरसिया, एनएसयूआई के जिला महासचिव शुभम चौधरी, भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के आशीष अवस्थी, भाजपा के पूर्व पार्षद मुकेश लल्ला चौरसिया, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस केदार आनंद तिवारी, वरिष्ठ भाजपाई दिलीप रूसिया, पूर्व भाजपा मण्डल मंत्री पवन नायक और कांग्रेस के जिला मंत्री राहुल साहू ने अपनी पार्टी छोड़कर सपा का दामन थाम लिया। सभा के दौरान देश के जाने-माने कामेडियन राजीव निगम ने भी चुटीले अंदाज में भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
दौलत तिवारी ने पढ़ी कृष्ण की चेतावनी, इशारों में नीरज दीक्षित को कहा दुर्योधन
मंच पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सामने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अजय दौलत तिवारी ने एक ओजस्वी भाषण देते हुए इस चुनावी सभा को जोश से भर दिया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान रामधारी सिंह दिनकर की कविता कृष्ण की चेतावनी की कई पंक्तियों का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग एक साल पहले क्षेत्रीय विधायक नीरज दीक्षित ने एक धोखेबाजी के कारण आज हो रही इस चुनावी महाभारत का बीजारोपण किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें नौगांव नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, हमारे पार्षद भी बहुमत से जीतकर आए थे फिर भी कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने भाजपा के लोगों से मिलकर नौगांव नगर पालिका का अध्यक्ष नहीं बनने दिया। जिस तरह कृष्ण ने पाण्डवों के लिए सिर्फ पांच गांव मांगे थे उसी तरह मैंने भी इनसे सिर्फ नौगांव नगर की सेवा मांगी थी लेकिन नीरज दीक्षित ने छलकपट दिखाकर मुझसे वह सेवा भी छीन ली तभी इस क्षेत्र की जनता ने तय कर लिया था कि अब याचना नहीं रण होगा, जीवन जय या कि मरण होगा। आज क्षेत्र की जनता सपा के साथ है और ऐसे दुर्योधन को सबक सिखाना चाहती है। उन्होंने कहा कि द्वंद के इस वातावरण में अखिलेश यादव ने उन्हें उम्मीद की जो साईकिल थमायी है वह साईकिल क्षेत्र के दुखों का निवारण करेगी। अजय दौलत तिवारी ने अपने भाषण के बाद मंच से ही जमीन पर सिर झुकाकर जब जनता को प्रणाम किया तो पण्डाल नारों से गूंज उठा।

Related posts

ग्रामीण पर्यटन से स्वरोजगार व आर्थिक उन्नति को प्रोत्साहित करने के लिये

khabarsamayper

जगदीशपुर में 19 जुलाई की कैबिनेट बैठक की तैयारियां अंतिम चरण में, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

khabarsamayper

The First poster Of ‘Mother Teresa & Me’, by Kamal Musale, Has Been Released, It Has Generated A Lot Of Buzz On Social Media

Admin

Leave a Comment