अन्य

बिजावर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी का तूफानी जनसंपर्क जारी

बिजावर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी का तूफानी जनसंपर्क जारी

बिजावर। बिजावर विधानसभा की माताओं-बहनों और जनता जनार्दन के सम्मान और सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है, भाजपा में रहते हुए समाज के हर वर्ग को भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मैंने हमेशा एक सेवक की भूमिका निभाई है और आगे भी इस भूमिका को निभाना चाहता हूं, इसलिए आज आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। यह बात बिजावर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला बबलू ने क्षेत्र में अपने जनसंपर्क के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आज हर-घर में एक ही बात हो रही है कि देश के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के लिए ​शिवराज सिंह चौहान के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा को विधानसभा चुनाव में विजयश्री दिलाना होगी तभी हमारी विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान गढ़ सकेगी। श्री शुक्ला ने रविवार को विधानसभा के ग्राम रामपुर, भैरा, धुबयाई, छापर-चढ़ावन, बांदनी, ज्वाना, सांदनी, पारवा, बरेठी, सतना, हतना, देवगांव, टुटका और खैरी में जनसंपर्क किया। जबकि सोमवार को वे कर्री, राईपुरा, मतीपुरा, मालवारा, सुरई बिला, रायचौर, टिपारी, चपनेर, गर्दन झबर्रा, नागदा, पुरवा, पटना, जैतपुर, बिहारवारा, महेरखुआं, गणेशगंज, गर्दा, झारकुआं, टपरन और किशनगढ़ पहुंचे। उक्त सभी गांवों में जनता ने दिल खोलकर राजेश शुक्ला बबलू का स्वागत किया और चुनाव में उनका साथ देने की बात कही।

Related posts

बरेली में दरोगा की गुंडागर्दी वायरल, बाइक लात मारते और लोगों के साथ बदसलूकी करता दिखा

khabarsamayper

इंदौर में सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम को मिला राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान

khabarsamayper

“इस बार लाइन क्रॉस कर ली, जेमिमा ने…” — हरमनप्रीत कौर का ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार वार, बोलीं- फाइनल में झोंकेंगे पूरी ताकत

khabarsamayper

Leave a Comment