Breaking News

मतदान दलों की सामग्री पैकिंग में 2 महीने से जुटे हैं कर्मचारी जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री से हो रही पैकिंग कार्य की हुई सराहना

मतदान दलों की सामग्री पैकिंग में 2 महीने से जुटे हैं कर्मचारी
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री से हो रही पैकिंग
कार्य की हुई सराहना
——
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छतरपुर जिले में चुनाव कराये जा रहे हैं। जिले में मतदान 17 नवम्बर 2023 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतदान दलों को मतदान केन्द्र पर लगने वाली आवश्यक सामग्री के साथ 16 नवम्बर को रवाना किया जाएगा। मतदान दलों को लगने वाली जरूरी सामग्री पिछले 2 माह से लगभग 15 कर्मचारी पैकिंग करने में जुटे हुये हैं।
कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने जनपद पंचायत छतरपुर कि जा रही मतदान दलों की सामग्री पैकिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों के कार्य की सराहना की। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान सामग्री पैकिंग में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। इसके स्थान पर वैकल्पिक पैकिंग सामग्री का उपयोग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मेडीकल किट को प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक सामग्री में पैक किया गया। मेडीकल किट प्रत्येक मतदान दलों को उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें सभी आवश्यक दवाईयां टेबलेट, बेंडेज, कॉटन, ओआरएस आदि उपलब्ध रहेंगी।

Related posts

ग्वालियर : महाशिवरात्रि, रमजान, होली, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं चैती चाँद त्यौहारों को लेकर बैठक में हुई चर्चा

khabarsamayper

दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट 17 दिसंबर को सुनवाई करेगी

khabarsamayper

CM मोहन यादव ने ‘विकास की गाथा’ पुस्तिका का किया विमोचन! सारंगपुर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा

khabarsamayper

Leave a Comment