Breaking News

बसपा के तीन सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटैरिया ने गमछा पहनाकर दिलाई सदस्यता

राजनगर। विधानसभा चुनाव के मतदान से ठीक पहले राजनगर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है और बसपा की पकड़ चुनाव से हट गई है। दरअसल गुरूवार को राजनगर विधानसभा के बसपा नेता देवीदीन सूर्यवंशी ने करीब तीन सैकड़ा बसपा कार्यकर्ताओं के साथ बहुजन समाज पार्टी से अपना नाता तोड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। राजनगर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरविंद पटैरिया ने इन सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई और शीर्ष नेतृत्व की ओर से सभी कार्यकर्ताओं का पार्टी में अभिंनदन किया। भाजपा का दामन थामने वाले सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब से वे भारतीय जनता पार्टी का झंडा लेकर अरविंद पटैरिया की जीत सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा में क्षेत्र में मेहनत करेंगे और भाजपा द्वारा चलाई तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे। बसपा छोड़कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं ने कहा कि चूंकि भाजपा कार्यकता आधारित पार्टी है और यहां प्रत्येक कार्यकर्ता को उचित सम्मान दिया जाता है इसीलिए आज पूरे भारतवर्ष में भाजपा का परचम बुलंद है और आने वाले दिनों में राजनगर विधानसभा में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

 

 

Related posts

मंगलवार को कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न हुई

khabarsamayper

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेक्सस से जुड़े हैं छतरपुर के सटोरियों के तार, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की नजर में कुछ नाम*

khabarsamayper

छतरपुर मारेगा शतक, आओ चलें मतदान की ओर मानव श्रृंखला बनाकर शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

khabarsamayper

Leave a Comment