छतरपुर की जिज्जी को मिला भारत गौरव सम्मान खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल की आखिरी शाम बॉलीवुड की प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा तथा निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर रहे आकर्षण का केंद्र
Breaking News

छतरपुर की जिज्जी को मिला भारत गौरव सम्मान

छतरपुर की जिज्जी को मिला भारत गौरव सम्मान
खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल की आखिरी शाम बॉलीवुड की प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा तथा निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर रहे आकर्षण का केंद्र

खजुराहो-विश्व पर्यटन नगरी में नौवें खजुराहो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव आखिरी शाम भारतीय हिंदी फिल्मों की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री जयाप्रदा तथा निर्माता निर्देशक बोनी कपूर के नाम रही,समापन समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय संत स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती जी महाराज शामिल हुए जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री-डॉ.रामकृष्ण कुशमरिया, न.प.अध्यक्ष -अरुण”पप्पू”अवस्थी शामिल रहे जिन्हें फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला तथा अभिनेत्री शुष्मिता मुखर्जी द्वारा सम्मानित किया गया,समारोह को मंच से संबोधित करते हुए अभिनेत्री जयाप्रदा ने कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं अपने प्रसंशकों तथा दर्शकों के कारण हैं,उन्होंने कहा कि आप सभी मेरे भगवान के बराबर हैं,उन्होंने बताया कि फिल्मों में जो कुछ दिखाया जाता है वह आप सभी के बीच की समाज से निकले विषयों पर ही होता है,उन्होंने श्रीदेवी को साथ में काम करने वाली अभिनेत्री के अलावा एक अच्छी दोस्त भी बताया था

अभिनेत्री जयाप्रदा के साथ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने वालों की भीड़ लग गई,उनको उनके फैन्स ने घेर लिया,

फ़िल्म निर्माता निर्देशक तथा स्व.श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने बताया कि वे इस फेस्टिवल में शामिल होने कई फ्लाइटें बदलकर विदेश से आये हैं,इस फेस्टिवल का इसी से महत्व पता चलता है,ये फेस्टिवल अब और प्रचलित हो गया है

छतरपुर की जिज्जी को मिला भारत गौरव सम्मान

खजुराहो इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में छतरपुर जिले की पहली महिला पुलिसकर्मी बनने वाली श्रीमती सावित्री सोनी”जिज्जी”को भारत गौरव से सम्मानित किया गया,उन्हें उक्त सम्मान फ़िल्म अभिनेत्री जयाप्रदा ने अपने कर कमलों से दिया

कौन हैं जिज्जी-श्रीमती सावित्री सोनी राजनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कर्री से आती हैं,उन्होंने 20-05-2081 को पुलिस की नौकरी ज्वाइन की तब उन्हें छतरपुर जिले की महिला पुलिस होने का गौरव प्राप्त हुआ,वर्ष लगभग 2003 में बड़ा मलहरा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके ठिंन्ना गड़रिया गिरोह के सफाये में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली साबित्री सोनी पुलिस महकमे सहित जिले भर में जिज्जी के नाम से मशहूर हो गई थी उनकी सेवानिवृत्ति 2015 में हो गई थी।

गौरतलब है कि खजुराहो फ़िल्म फेस्टिवल श्रीदेवी को समर्पित किया था,खजुराहो के पाहिल वाटिका परिसर के मुक्ताकाशी मंच पर खजुराहो फिल्म महोत्सव का समारोह की आखिरी शाम में कनाडा से आई मनप्रीत कौर ने लाइव प्रस्तुति से समा बांध दिया,कार्यक्रम में राजस्थानी नृत्य घूमर के साथ ही मुम्बई से आये क्रेजी ग्रुप के कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी

 

 

Related posts

आईजी मिथिलेश शुक्ला ने किया बड़ा मलहरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

khabarsamayper

लखनऊ: ओला सर्विस सेंटर कर्मियों ने ग्राहक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

khabarsamayper

मध्य प्रदेश सियासत में खिसकते जनाधार और ढीली पकड़ से बसपा का जन अस्तित्व खतरे में: बुंदेलखंड, चंबल, महाकौशल, बघेलखंड में उम्मीदवारों का टोटा !!.लोकसभा चुनाव में दल बदल, हजारों ने बसपा का छोड़ा साथ भाजपा और कांग्रेस का थामा दामन.!!

khabarsamayper

Leave a Comment