Breaking News

मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जैतहरी में तेज रफ़्तार से रेलवे फाटक तोड़कर चलती ट्रैन से टकराई कार , एक की मोके पर हुई मौत ,

मध्य प्रदेश के अनूपपुर के जैतहरी में तेज रफ़्तार से रेलवे फाटक तोड़कर चलती ट्रैन से टकराई कार , एक की मोके पर हुई मौत , चालक का साथी हुई गंभीर रूप से घायल , हादसे के बाद 7 घंटे अनूपपुर रेलवे जंक्शन पर ही खड़ी रही ट्रैन

2 मध्य प्रदेश में अगले चार दिन हो सकती है बारिश मौसम विभाग का अलर्ट घोसित 7 अप्रैल से 10 तक मध्य प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है बरसात , साथ ही तेज हवाओ का भी अनुमान ,

3 प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का मध्य प्रदेश दौरा 7 अप्रैल को मध्य प्रदेश के जबलपुर में करेंगे रोडशो , शाम 6 बजे पहुचेगे जबलपुर उनके रोडशो के लिए दोपहर से ही उस रुट पर बंद रहेंगे वाहन , सुरक्षा में तैनात होंगे 3000 पुलिस कर्मी लगभग 50 हज़ार लोगो के जुड़ने की है सम्भावना

4 मध्य प्रदेश में शांति पूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने कसी कमर , हर जिले के कलेक्टर को निर्देश निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव के लिए वेब कास्टिंग और CCTV कैमरे से नजर रखने के साथ साथ हर क्रिटिकल बूथ पर माइक्रो ऑब्ज़र्वर भी किये जायेगे तैनात

5 उज्जैन के महाकाल मंदिर में रूपए लेकर दर्शन कराने बाले कांस्टेबल अजीत राठौर को किया गया ससपेंड , महाकाल मंदिर में दलाल 3000 से 5000 रूपए लेकर करा रहे दर्शन , आम आदमी के लिए कठिन और पेसो बालो के लिए आसान हो रहे महाकाल के दर्शन , कलेक्टर नीरज सिंह ने दिए कड़ी जाँच के निर्देश

6 मध्य प्रदेश के कटनी में दहेज़ के लिए सास ससुर ने किया महिला को प्रताड़ित पति ने तीन बार तलाक बोलकर किया घर से बाहर , महिला रोती रही चिल्लाती रही रही लेकिन पति बोला अब हम पति पत्नी नहीं है मेने तीन बार तलाक बोलकर अपना रिस्ता ख़तम क्र लिया है , पति सहित सास ससुर पर भी दर्ज हुआ केस

7 उज्जैन में शक्ति की आराधना इस साल बनाएगी अनोखा रिकॉर्ड , उज्जैन का प्रसिद्ध भारत मंच 14 अप्रैल को एक साथ 11 साल की 909 कन्याओं के चरण पूजन करके करएगी भोजन , उज्जैन में ये माँ दुर्गा के लिए होगा अनोखा आयोजन जिसमे 909 कन्याओ के चरणों का होगा पूजन

8 मध्य प्रदेश के सीधी में अपने भाषण के दौरान राजनाथ सिंह ने राहुल गाँधी को बताया राजनीती का फिनिशर , उन्होंने कहा जिस तरह क्रिकेट में धोनी फिनिशर है उसी तरह राजनीती में कांग्रेस के लिए राहुल गाँधी फिनिशर है उन्ही के कारण आज कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है

9 भारतीय जनता पार्टी ने 6 अप्रैल को भोपाल में मनाया स्थापना दिवस इस अवसर पर प्रदेश के 64523 बूथों पर पार्टी से जोड़े गए लगभग 1 लाख नए सदस्य , 45 व स्थापना दिवस मनाते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा की दुसमन झूठ और फरेब की राजनीती कर रहा है इसलिए हमे सचेत रहने की जरूरत है

10 मध्य प्रदेश में कांग्रेस की हालत ख़राब फिर भी गैर जिम्मेदार बन रहे जीतू पटवारी कमलनाथ और दिग्विजय ने कहा हमारे लोग हमरा साथ छोड़ रहे है और अध्यक्ष चुपचाप देख रहे है मध्य प्रदेश में कांग्रेस को खल रही है एक अच्छे नेता की कमी

 

Related posts

छतरपुर पुलिस का सराहनीय अभियान: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत सैकड़ों गुमशुदा बच्चे सुरक्षित परिजनों तक पहुँचे

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर पुलिस की तत्परता की सराहना की

khabarsamayper

“शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का काम कर रहीं महिलाएँ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो बनी ही हैं, उनका आत्म बल व आत्म सम्मान भी बढ़ गया है। यह कहना है काल्पीब्रिज के समीप स्थित गणेश पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं शक्ति दीदी श्रीमती लता राजौरिया का। लता जैसी जिले की 35 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी के रूप में ग्वालियर शहर, डबरा व भितरवार स्थित पेट्रोल पंपों पर सफलतापूर्वक फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी निभा रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप ग्वालियर जिले में जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने “शक्ति दीदी” योजना शुरू की है। जिसके तहत ऐसी महिलाओं को शक्ति दीदी बनाकर पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाई जा रही है जो जरूरतमंद हैं, अपनों द्वारा उपेक्षित हैं अथवा जिनके पति का असमय निधन हो चुका है। शक्ति दीदी के रूप में पेट्रोल पंप पर काम कर रहीं महिलायें कहती हैं कि अब हमें छोटी-मोटी जरूरतों के लिये किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ते। हमें सरकार की लाड़ली बहना योजना व नि:शुल्क राशन वितरण कार्यक्रम का लाभ भी मिल रहा है। इससे हमारे परिवार के दिन अब अच्छे से गुजर रहे हैं। महिलाओं को फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में काम करने में कोई कठिनाई न हो, इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक का इनका ड्यूटी टाइम निर्धारित कराया गया है। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं उन पर पुलिस द्वारा लगातार गश्त किया जाता है। साथ ही एक वॉट्सएप ग्रुप भी तैयार कराया गया है, जिस पर शक्ति दीदियों के साथ-साथ संबंधित पुलिस थाना, वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी एवं पेट्रोल पंपों के संचालकों के नाम जुड़े हैं। खाद्य विभाग के अधिकारी भी शक्ति दीदियों का हालचाल जानने नियमित रूप से पेट्रोल पंपों पर पहुँचते हैं। जिन पेट्रोल पंपों पर शक्ति दीदी काम कर रही हैं, वहाँ सकारात्मक माहौल बना है। पेट्रोल पंप संचालक कहते हैं कि छोटी-मोटी बातों को लेकर उपभोक्ताओं के साथ आए दिन होने वाला मुँहवाद अब नहीं होता। शक्ति दीदियों को मासिक मानदेय के रूप में 8 हजार रूपए मिलते हैं। साथ ही कुछ पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा तेल की बिक्री पर अतिरिक्त बोनस भी दिया जा रहा है। इससे सभी शक्ति दीदी मन लगाकर काम करती हैं। लता व कुसुमा कहती हैं कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने हम सब लोगों को आर्थिक व मानसिक रूप से सशक्त बना दिया है।

khabarsamayper

Leave a Comment