Breaking News

चैक पोस्ट कैमाहा प्रभारी बनते ही वसूली करवाने की बादशाह बन चुकी थीं प्राची शर्मा चाह माह पहले अवैध वसूली करवाने को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं चैक पोस्ट प्रभारी

चैक पोस्ट कैमाहा प्रभारी बनते ही वसूली करवाने की बादशाह बन चुकी थीं प्राची शर्मा

चाह माह पहले अवैध वसूली करवाने को लेकर सुर्खियों में बनी रहीं चैक पोस्ट प्रभारी

अपने अधिनस्थ शिवम शर्मा को अवैध वसूली करने की दी खुली छूट, काउंटर बनाकर लाल रंग की सील लगाने के ऐवज में वसूले जाते लाखों रूपए

मध्यप्रदेश शासन के नियमों से करती है खिलवाड़, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों पर नहीं देतीं ध्यान

कलेक्टर संदीप जीआर और परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग की छबि को धूमिल करने में लगी कैमाहा चैक पोस्ट प्रभारी प्रार्ची शर्मा

महाराजपुर विधानसभा के युवा विधायक कामाख्या प्रताप सिंह के क्षेत्र में चल रहा कैमाहा चैक पोस्ट पर अवैध वसूली का खेल

सूत्र: परिवहन चैक पोस्ट कैमाहा का ट्रांसपोर्ट आयुक्त ग्वालियर से रहता है संपर्क, जिले के अधिकारियों को नहीं देती प्रभारी तब्बजों

परिवहन चैक पोस्ट कैमाहा पर हो रही माल वाहक वाहनों से वसूली का रविवार और सोमवार को बनाया गया पूरा वीडियों

माल वाहक वाहन चालक बोले रसीद पर सील लगवाने के ऐवज में रूपए नहीं दिये तो राजसात की कार्रवाई करने की मिलती है धमकी

छतरपुर। परिवहन चैक पोस्ट कैमाहा का प्रभार जैसे ही प्राची शर्मा को मिला था उसके ठीक बाद चैक पोस्ट को लेकर मारपीट की खबर सामने आई थी। जहां बेरियल बलों के साथ मारपीट भी की थी। वहीं कैमाहा बेरियर प्रभारी प्रार्ची श्यार्मा के द्वारा जगह-जगह चेक पोस्ट बनाकर अवैध वसूली के आरोप भी लगे थे। जिसके वीडियो भी वायरल हुए थे। जहां पर कैमाहा चेक पोस्ट प्रभारी प्राची शर्मा के द्वारा चेकप्वाइंट बनाकर अपने शासकीय ऑफ प्राइवेट गुर्गों के द्वारा अवैध वसूली कराई जा रही थी। जिसमे एक खाली ट्रक को जबरन रोककर उसकी 3500 की रसीद काट दी गई इसको लेकर ट्रक संचालको में भारी आक्रोश था। तभी से लेकर आज तक यह खेल चल रहा है। हालांकि चैक पोस्ट कैमाहा प्रभारी प्रार्ची शर्मा ने अपना एक गुर्गा शिवम शर्मा को बैठा लिया है। जिसके द्वारा बेरियर पर ही एक काउंटर बनाकर माल वाहक वाहनों से रोजाना लगभग लाखों रूपए के ऊपर की वसूली की जा रही है। चालकों ने बताया कि यह चैक पोस्ट कैमाहा का पूरा सिस्टम ट्रांसपोर्ट आयुक्त ग्वालियर से चल रहा है इसलिए छतरपुर जिले के अधिकारी इस अवैध वसूली पर रोक नहीं लगा रहे हैं। मामला कुछ भी हो लेकिन जिले के कलेक्टर संदीप जीआर और परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग की छबि को धूमिक तो किया ही जा रहा है। इस पूरे मामले में जब प्रभारी प्राची शर्मा और परिवाहन आयुक्त ग्वालियर से संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाईल स्वीच ऑफ ही बताता रहा है।

 

Related posts

शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जन्मस्थली भाबरा पहुंचकर किया नमन

khabarsamayper

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में होगा संचालित

khabarsamayper

उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में 15 दिसम्बर को ग्वालियर में होंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम

khabarsamayper

Leave a Comment