Breaking News

आदर्श आचार संहिता, नवरात्रि, ईद एवं आगामी रामनवमी पर्व को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक छतरपुर के नेतृत्व में छतरपुर नगर में निकाला गया फ्लैग मार्च

शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखते हेतु नगर वासियों को सुरक्षित परिवेश का कराया एहसास

11 अप्रैल की शाम पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन द्वारा थाने के बल तथा सशस्त्र बल सहित छतरपुर नगर के विभिन्न चौराहा, बाजार परिसर एवं नगर के मुख्य मार्गो में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर वासियों से आपसी तालमेल बनाकर पर्व शांतिपूर्ण मनाने हेतु अपील की गई। एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां, विवादित टिप्पणी, आपत्तिजनक एवं प्रतिबंध सामग्री की सूचना शीघ्र पुलिस कंट्रोल रूम एवं संबंधित पुलिस थाने में दें।
साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में किसी भी तरह की आपत्तिजनक, विवादित पोस्ट शेयर ना करें। यदि कोई आपत्तिजनक या विवादित पोस्ट करता है तो शीघ्र ही पुलिस को सूचित करें स्वयं कोई निर्णय ना लेवे। आदर्श आचार संहिता का पालन करें पर्व शांतिपूर्ण मनावे।

फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद कुजूर कार्यालय एवं थाने का बल तथा सशस्त्र बल उपस्थित रहा।

 

Related posts

ग्वालियर में सांसद श्री कुशवाह की मौजूदगी में हुआ लोकार्पण समारोह का आयोजन

khabarsamayper

वनतारा जैसे नवाचारों को अपनाने से जियो और जीने दो वन्य-जीव संरक्षण ईको-सिस्टम बनेगा

khabarsamayper

महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा छतरपुर जिले को एक ट्राफी एवं प्रशंसा-पत्र भेंट किया गया।

khabarsamayper

Leave a Comment