Breaking Newsशिक्षा

दादा से सुने एक किस्से ने कुलदीप की बदल दी जिंदगी, पहले ही प्रयास में किसान के बेटे ने पास की #यूपीएससी परीक्षा, हासिल की 181वीं रेंक

RIDES
परिवार सहित क्षेत्र में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
कहावत हैं पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं कुछ इसी तरह गौरिहार तहसील के ग्राम राजौरा निवासी किसान राजकुमार पटेल के 22 वर्षीय बेटे कुलदीप पटेल ने कर दिखाया है जिसने बचपन में दादा से सुने एक आईएएस के किस्से से प्रेरित होकर यूपीएससी परीक्षा पास कर 181वीं रेंक हासिल की है। पिता राजकुमार पटेल पेशे से किसान हैं जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी कुलदीप का हौसला बढ़ाते हुए उसे इस काबिल बनाया। पिता ने बताया कि कुलदीप की प्रारंभिक शिक्षा आइडियल पब्लिक स्कूल चंदला से हुई इसके बाद उसने कक्षा 9 से 12 वीं तक की शिक्षा मरिया माता कान्वेंट विद्यालत छतरपुर में ग्रहण की। कुलदीप बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल होने के साथ ही उसका ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में ही बीतता था।
6 वर्षो की मेहनत का नतीजा
#कुलदीप ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। 2019 से कुलदीप दिल्ली के पुराने राजेन्द्र नगर में रह कर ग्रेजुएशन के साथ साथ नेक्स्ट आईएएस में कोचिंग ले रहा था। कुलदीप ने बताया कि उसने करीब 6 वर्षो में 8 से 10 घंटे पढ़ाई की और पहले ही प्रयास में यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली। उसने मई 2023 में प्री और सितंबर 2023 में मैंस परीक्षाएं दी इसके बाद जनवरी 2024 में इंटरब्यू दिया जिसका मंगलवार को रजिल्ट घोषित हो गया। कुलदीप अपने दादा बाबूलाल पटेल को अपना आईडल मानते हैं। कुलदीप ने बताया कि छतरपुर जिले में कलेक्टर रहे राधेश्याम जुलानिया के किस्से बचपन में मेरे दादा बाबूलाल से सुने थे तभी से बड़ा अधिकारी बनने की चाह मन में हो गई थी और तभी से वे आईएएस राधेश्याम जुलानिया को अपना प्रेरणा स्रोत मानते है।
विपरीत परिस्थितियों में बेटे को दिल्ली भेजा
#पेशे से किसान राजकुमार पटेल और उनकी पत्नी मीरा पटेल ने कुलदीप को विपरीत परिस्थितियों पढ़ाकर उसे इस मुकाम तक पहुँचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि चंदला में 8 वीं कक्षा के बाद छतरपुर भेजा जहाँ उसने 3 वर्ष में कड़ी मेहनत से 12वीं पास की। कुलदीप के दिल्ली जाने की जिद और आर्थिक हालात के बीच कसमकस में आखिर उसे दिल्ली भेज दिया गया जहाँ उसने अपनी मंजिल पाने के लिए रास्ते खुद तय करते हुए अपना, अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन कर दिया।
मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
#चंदला मंडल अध्यक्ष महेंद्र पटेल ने कुलदीप के पिता राजकुमार पटेल से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मोबाइल पर बात कराई जिस पर दोनों ने बेटे की इस कामयाबी पर शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

 

Related posts

छतरपुर पुलिस का बड़ा अभियान: जिलेभर में कबाड़ की दुकानों की सघन जांच

khabarsamayper

2047 तक विश्वगुरु भारत में आयुर्वेद की होगी प्रमुख भूमिका: मंत्री इन्दर सिंह परमार

khabarsamayper

कलेक्टर पार्थ जैस्वाल ने टीएल बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश — गौशालाओं, छात्रावासों और लोन वितरण पर विशेष जोर

khabarsamayper

Leave a Comment