Breaking News

बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देकर पैसों की मांग करने वाली दोनो महिला आरोपियों को नौगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर, भेजा जेल*

पैसों की मांग करने बाली महिला पकड़ी गई*
*बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देकर पैसों की मांग करने वाली दोनो महिला आरोपियों को नौगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर, भेजा जेल*
*घटना में सम्मिलित गुंडा बदमाश भूपेंद्र सिंह पर दुष्कर्म, चोरी, अवैध हथियार, जुआ अधिनियम, अवैध वसूली एवं मारपीट तथा पत्नी पूजा पर मारपीट के अपराध पूर्व से हैं पंजीबद्ध*
छतरपुर।। थाना नौगांव में फरियादी ने रिपोर्ट किया कि 15.05.24 को दोपहर एक महिला द्वारा बुलाया गया, कमरे में एक महिला एवं तीन आदमी पहले से थे। दो लाख रुपये मांगते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने लगे। रुपये व अपना मोबाइल देकर आ गया, रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने प्रकरण की गभीरता को देखते हुये थाना स्तर पर टीम गठित की। आरोपीगणों की तलाश पतारसी हेतु निर्देशित किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा आरोपिया रेखा यादव उम्र 23 वर्ष व पूजा राजा बुन्देला उम्र 22 वर्ष निवासीगण वीरेन्द्र कॉलोनी नौगांव को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया।
*घटना में सम्मिलित आदतन अपराधी गुंडा बदमाश भूपेंद्र सिंह पर दुष्कर्म, चोरी, अवैध हथियार, जुआ अधिनियम, अवैध वसूली एवं मारपीट तथा उसकी पत्नी पूजा पर मारपीट के अपराध थाना नौगांव में पूर्व से पंजीबद्ध हैं।* शेष आरोपी भूपेंद्र सिंह बुंदेला एवं अन्य की तलाश एवं विवेचना कार्यवाही जारी है।
उक्त कार्यवाही में निम्नांकित रही महत्वपूर्ण भूमिकाः-
निरीक्षक सतीश सिंह थाना प्रभारी नौगांव, उनि नेहा सिंह गुर्जर चौकी प्रभारी गर्रौली, उनि शेरजंग खांन, प्रआर अरविन्द शर्मा, देवीदास, राजकुमार, मनीष त्रिपाठी, आरक्षक हरदीन, जितेन्द्र, बृजलाल, हरेन्द्र, गजेन्द्र जाट, अंकिता भदौरिया, राधा, नीलेशकांत

Related posts

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: ₹24,200 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर, इंदौर मेट्रो को मिली नई रफ्तार

khabarsamayper

राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में भारतीय ज्ञान परम्परा को लेकर हो रहे तेज गति से क्रियान्वयन से,

khabarsamayper

जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से आदिवासी अंचलों में पहुंचा विकास

khabarsamayper

Leave a Comment