Breaking News

ग्रामों में रेवेन्यू कैंप का आयोजन कर राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें : कलेक्टर

ग्रामों में रेवेन्यू कैंप का आयोजन कर राजस्व प्रकरणों का मौके पर निराकरण करें : कलेक्टर
कलेक्टर ने सीमांकन के लिए पटवारियों को आदेशित करने के दिए निर्देश
6 माह से अधिक दिवस के प्रकरण के निराकरण में तहसीलदार प्रगति बढ़ाएं
कलेक्टर ने पटवारियों के कार्याें की प्रतिदिन समीक्षा के दिए निर्देश
—–
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में मंगलवार को राजस्व समीक्षा बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष छतरपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर कॉजोल सिंह सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा राजस्व समीक्षा बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, फौती नामांतरण, न्यायालयीन प्रकरण, लंबित सीएम हेल्पलाइन, मांग वसूली, नक्शा शुद्धिकरण, धारणाधिकार आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री जी.आर. ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया की रूटीन कामों में गति लाएं। उन्होंने कहा की कोर्ट में एक समान केस की सुनवाई के समय मौके पर पटवारी को बुलाएं। उन्होंने कहा जो आदेश होते हैं उनका तत्काल अनिवार्य रूप से पालन हो। कलेक्टर ने निर्देश दिए की गांव-गांव जाकर रेवेन्यू कोर्ट लगाएं और मौके पर सुनवाई कर प्रकरण का निराकरण करें। कलेक्टर ने साइबर तहसील अंतर्गत निर्देशित देते हुए कहा कि सूचना पत्र तामिली एवं पटवारी रिपोर्ट लंबित न रहे। उन्होंने निर्देश दिए की प्रतिदिन पटवारियों की मीटिंग कर एक माह तक कार्यों की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने तहसीलदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सीमांकन के लिए पटवारियों को आदेशित करें। ताकि कार्य में प्रगति बढ़ सके। कलेक्टर ने एडीएम को निर्देशित किया कि जिन अधिकारियों की टूर डायरी नहीं आए उनकी सैलरी रोकने की कार्यवाही करें।
• नौगांव तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्यों की सराहना
कलेक्टर श्री जी.आर. ने श्रद्धांजलि अभियान में लोगों के तत्काल फौती नामांतरण करें। साथ ही प्रत्येक ग्राम में बी1 का वाचन कराएं। उन्होंने कहा गांव में रात्रि विश्राम भी करें और लोगों की समस्याओं को सुलझाएं। उन्होंने कहा नामांतरण, बंटवारा होने पर नक्शा भी अपडेट दिखे। उन्होंने कहा आदेश पारित होते ही अमल हो। उन्होंने वन व्यवस्थापन के मामलों को फेज वाइज विजिट करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा मौके स्थल पर परीक्षण में एवं रिकॉर्ड में समानता रहे। उन्होंने 6 माह से अधिक दिवस के लंबित केसों में प्रगति लाते हुए निराकृत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीमांकन कार्य सहित अन्य राजस्व प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाते हुए अच्छा कार्य करने पर नौगांव तहसीलदार संदीप कुमार तिवारी एवं नायब तहसीलदार सुश्री पूजा भोरहरी के कार्य की सराहना की।
• सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को पूरा पढ़ते हुए प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश
कलेक्टर श्री जी.आर. ने निर्देश दिए कि रीडर्स एवं ऑपरेटर्स आपस में समन्वय के साथ कार्य करें। साथ ही इन्हें ट्रेनिंग भी दें। उन्होंने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को पूरा पढ़े और आवेदक एवं पटवारी को साथ में बुलाकर समस्या का निराकरण कराएं। उन्होंने कहा राजस्व कार्यों में प्रगति बढ़ाएं और प्रकरणों में अपील दर्ज होते ही आदेशों की कॉपी तैयार करलें। ग्रामों में कैंप आयोजित करने से पहले ग्रामीणों को जानकारी दें। उन्होंने कहा राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन कराएं। साथ ही भू-अर्जन से संबंधित खातों को छोटा-छोटा करने के प्रयास किए जाने पर मौके पर निरीक्षण कर कड़ी कार्यवाही करें। कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों में निराकरण प्रतिशत कम होने पर छतरपुर ग्रामीण तहसीलदार एवं बिजावर तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यालयों में पक्षकारों के लिए बैठने एवं पेयजल की अच्छी व्यवस्था रखें और शौचालयों का निरंतर रूप से साफ सफाई सुनिश्चित कराएं।

Related posts

सटई रोड हमले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार, सिविल लाइन पुलिस की बड़ी कार्रवाई

khabarsamayper

ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा 19 जून से प्रारंभ होगा पंजीयन का कार्य

khabarsamayper

छतरपुर पुलिस की तत्परता — लवकुशनगर में खोई 5 वर्षीय बच्ची को सिर्फ एक घंटे में परिजनों से मिलवाया

khabarsamayper

Leave a Comment