Breaking News

नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में 91% असाक्षरों के भाग लेने पर छतरपुर जिले को मिला सम्मान

नव भारत साक्षरता मूल्यांकन परीक्षा में 91% असाक्षरों के भाग लेने पर छतरपुर जिले को मिला सम्मान
कलेक्टर ने सम्पूर्ण टीम को दी बधाई
कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में जिले के असाक्षर लोग अक्षर मित्रों की मदद से बन रहे #साक्ष
संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र ने जिले की टीम सराहना की
——-
कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री संदीप जी.आर. ने निर्देशन में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत छतरपुर जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें असाक्षर लोगों को महत्वपूर्ण जीवन कौशल के माध्यम से मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता का ज्ञान प्रदान किया जाता है। इस कार्य की मॉनिटरिंग जिला परियोजना समन्वयक, सह समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक करते है। साथ ही जिले के सभी ब्लॉकों में 74 संकुल सह समन्वयक बनाए गए हैं। छतरपुर जिले में स्वप्रेरणा से होनहार युवक-युवतियां अक्षर साथी बनें हैं जो ग्रामों में पढ़ने की बेहतर गति एवं विषय वस्तु (आईपीसीएल) की पद्धति को अपनाकर लोगों को पढ़ाकर समझाकर साक्षर बना रहे हैं। हर 6 माह में एनआईओएस द्वारा परीक्षा आयोजित कराई जाती है और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है। कलेक्टर श्री जी.आर. के निर्देशन में नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत अक्षर मित्रों के प्रयासों से विगत 17 मार्च 2024 को उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित मूल्यांकन परीक्षा में लक्ष्य के विरुद्ध 91 प्रतिशत असाक्षरों को सम्मलित कराया था। इस कार्य की राज्य स्तर पर सराहना करते हुए संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के संचालक श्री धनराजू एस द्वारा भोपाल में जिले की टीम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने इस उपलब्धि के लिए जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री शिवेंद्र निगम, सांख्यिकी अधिकारी श्री एन.के. मौर्य, जिला सह समन्वयक श्री सफीक सहित समस्त ब्लाक, संकुल सह समन्वयक और साक्षरता मिशन की पूरी टीम को बधाई दी है।

Related posts

छतरपुर जिले में 168 मतदान केन्द्रों पर महिला बूथ दल संभालेंगी कमान जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में वोटर्स को प्रेरित करने की जा रही पहल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित हो रही रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। हमारे लिए 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अथवा एक करोड़ का , दोनों समान हैं। संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर आगामी दो दिनों में स्टार्ट-अप के लिए नए उद्यमियों को तैयार करें। यह वर्ष प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट से इसके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आप सबको मैं मकर संक्रांति की बधाई देता हूं। आज जलशक्ति योजना के तहत उज्जैन में जल संरक्षण के बड़े कार्य का शुभारंभ किया गया है। जल संरक्षण इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गांव और खेत में पानी की सुविधा मिलने पर पूरा प्रदेश समृद्ध हो जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शहडोल और उमरिया जिले के उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें शहडोल जिले के शारदा स्टील के उद्योगपती बी रामा राव, अल्ट्राटेक माइनिंग के सैय्यद कादिरी, एसएम प्राईमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाश रसतोगी, वाईएनए इंडस्ट्रीज बुढ़ार के सानउल्ला खान, जय कन्हैयालाल इंडस्ट्रीज के नवनीत सिंघानिया तथा दिव्याश्री इन्फ्रा सोलर सिस्टम एसेम्बली एण्ड इरेक्सन के उद्योगपति कमल बजोरिया शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उमरिया जिले के अग्रवाल स्टोन क्रेशर के उद्योगपति सहर्ष अग्रवाल, सदगुरू ट्रेडर्स के सुनील गुप्ता, एसएस इंटरप्राइजेज के सर्वज्ञ सोनी, ऋधान राइस मिल के राकेश सिंह तथा त्रिवेणी ट्रेडर्स के उद्योगपति कीर्ति कुमार सोनी शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनूपपुर जिले के जेएमएस माइनिंग के उद्योगपति एस भट्टाचार्य, कमला राइस मिल के साहिल अग्रवाल, एमजी एग्रो इंडस्ट्रीज के अविनाश अग्रवाल, ओरिआईल्स प्राइवेट लिमिटेड के अवधेश मिश्रा तथा अरिंदम आर्गेनिक के उद्योगपति संजीत गुप्ता शामिल रहे।

khabarsamayper

हरपालपुर  थाने में पदस्थ si अरविन्द यादव ने दिखाई मानवता हर कोई कर रहा उनकी तारीफ़

khabarsamayper

Leave a Comment