Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में आठ दिवस में ढाई हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत

कलेक्टर के निर्देशन में आठ दिवस में ढाई हजार से अधिक राजस्व प्रकरण निराकृत
राजस्व अधिकारी गांव-गांव जाकर बंटवारा, सीमांकन एवं नामांतरणों का कर रहे निराकरण
अधिकारियों को अपने बीच पाकर आमजन में खुशी
—-
कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में आमजनों की राजस्व समस्याओं एवं प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जा रहा है। विगत दिनों सम्पन्न हुए राजस्व समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा एसडीएम एवं तहसीलदारों को गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही रेवेन्यू कैम्पों का आयोजन कर राजस्व प्रकरण नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन सहित श्रृद्धाजलि कार्यक्रम अंतर्गत फौती नामांतरण करने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया था।
निर्देशों के परिपालन में जिले भर में राजस्व अधिकारी पूरे अमले के साथ गांव-गांव जाकर राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण कर रहे हैं। साथ ही पटवारियों के कार्य की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जिससे उनके स्तर पर किए जा रहे कार्य संपादन में प्रगति बढ़ रही है।
आठ दिवसों में जिले के राजस्व अधिकारियों द्वारा तहसीलों में लंबित नामांतरण के 1 हजार 614, सीमांकन के 803 एवं बंटवारा के 380 प्रकरणों का निराकरण किया है। इसके अलावा अनेकों रास्ता विवादों, कब्जा इत्यादि को सुलझाया गया है। यह कार्य जमीनी स्तर पर प्रति दिन जारी है। कलेक्टर श्री जी.आर. द्वारा शेष लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निराकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व अधिकारियों को अपने बीच पाकर आमजन में खुशी का माहौल ब्याप्त हुआ है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगमन : 2025 पर प्रदेश के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं

khabarsamayper

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने गणतंत्र के उत्सव लोकरंग का किया शुभारंभ श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारे प्रदेश की सांस्कृतिक जड़ें बहुत मजबूत हैं और सदियों से संरक्षित है।

khabarsamayper

सरपंचों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सम्पन्न शासकीय योजनाओं का होगा बेहतर क्रियान्वयन

khabarsamayper

Leave a Comment