Breaking News

गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध वसूली के लिए मारपीट कर फरार दो आदतन अपराधियो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*

गढ़ी मलहरा थाना पुलिस ने अवैध वसूली के लिए मारपीट कर फरार दो आदतन अपराधियो को अवैध शराब के साथ किया गिरफ्तार*
*68 लीटर अवैध शराब के साथ शराब तस्करी एवं मारपीट में प्रयुक्त पल्सर 220 मोटरसाइकिल जप्त*
*शराब तस्कर आदतन अपराधी निक्की चौरसिया के विरुद्ध 16 अपराध तथा बंटी खान के विरुद्ध 4 अपराध पूर्व से दर्ज*
एसपी अगम जैन ने फरार वांछित अपराधी की गिरफ्तारी के साथ-साथ अवैध शराब तस्करी एवं संग्रह करने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत कार्यवाहियां निरंतर जारी हैं।
दिनांक 29 मई 2024 को एक फरियादी होटल के वेटर द्वारा बंटी खान एवं निक्की के पैसे मांगने और ना देने पर मारपीट करने संबंधी रिपोर्ट पर संबंधित धाराओं में थाना गढ़ी मलहरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपियों की तलाश हर संभावित स्थानों में की जा रही थी। दिनांक 30 मई की विगत रात्रि गश्त के दौरान आदतन अपराधी निक्की उर्फ निखिल चौरसिया एवं बंटी उर्फ राहत खान द्वारा मोटरसाइकिल में अवैध शराब तस्करी करने की सूचना प्राप्त हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं एसडीओपी नौगांव श्री चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों के पास मोटरसाइकिल में बीच में रखे 8 पेटी अवैध शराब मिली।
चेक करने पर अवैध शराब की कुल मात्रा 68 लीटर कीमती 36000 से अधिक पाई गई।
उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अवैध 68 लीटर मिरिंडा मसाला एवं देसी झूम अवैध शराब एवं मारपीट अवैध वसूली एवं शराब तस्करी में प्रयुक्त वाहन पल्सर 220 जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
*यह दोनों अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। निक्की उर्फ निखिल चौरसिया निवासी गढ़ी मलहरा वर्ष 2019 से निरंतर मारपीट, अवैध हथियार, अवैध शराब, छेड़छाड़, चोरी, अवैध वसूली, एवं जिला बदर अवधि के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध जैसे 16 अपराधों में लिप्त है। एवं आदतन अपराधी बंटी उर्फ राहत खान निवासी गढ़ी मलहरा भी हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली, अवैध शराब जैसे 4 अपराधों में पूर्व से लिप्त है।
उक्त दोनों आदतन अपराधियों को न्यायालय पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गढ़ी मलहरा निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, उप निरीक्षक आरपी अहिरवार, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, प्रधान आरक्षक जनक सिंह एवं आरक्षक यशवंत पटेल, दशरथ, शनि प्रताप, जुबेर, काशी एवं महिला आरक्षक राधा की मुख्य भूमिका रही।

Related posts

ढोड़न धरना स्थल पर प्रशासन की टीम पहुंची, प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर समस्याओं के निराकरण का भरोसा

khabarsamayper

वैज्ञानिक आधुनिक कृषि का व्यवहारिक अनुभव किसानों को दे : राज्यपाल श्री पटेल

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

Leave a Comment