Breaking News

महिला थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में पूर्व से लिप्त आदतन अपराधी रेखा बंगालिन को किया गिरफ्तार*

*महिला थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार में पूर्व से लिप्त आदतन अपराधी रेखा बंगालिन को किया गिरफ्तार*
*नाबालिक किशोरी को गलत काम में ढकेलने में पूर्व में गिरफ्तार आरोपिया संतोषी के साथ शामिल थी अभियुक्ता रेखा बंगालिन*
*अनैतिक देह व्यापार संचालन में लिप्त आरोपिया संतोषी, आरोपी हरि सिंह एवं रक्कू तथा बालिका पर गोली चलाने वाले आदतन अपराधी मंजू पटेरिया को पूर्व में किया जा चुका है गिरफ्तार।*
दिनांक 18 मार्च 2024 की रात्रि में नाबालिक बालिका के पैर में गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। बालिका को अस्पताल पहुंचा कर शीघ्र ही गोली मारने वाले आरोपी मंजू पटेरिया जिसके विरुद्ध 40 से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं को थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुजूर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
*पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन ने उक्त अपराध की समीक्षा करते हुए संबंधित सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली एवं थाना महिला से गठित संयुक्त पुलिस टीम को निर्देशित किया गया। प्रकरण के आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु ₹10000 के इनाम की उद्घोषणा की गई थी।*
नाबालिक बालिका को उपचार के बाद विधिवत वन स्टाप सेंटर छतरपुर लाया गया। काउंसलिंग के दौरान नाबालिक बालिका के कथन के अनुसार महिला थाना में संबंधित सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड विधान एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा विवेचना कार्यवाही जारी थी।
चिकित्सीय रिपोर्ट, पीड़िता एवं पीड़िता के परिजनों कथनों, भौतिक साक्ष्य एवं तकनीकी साक्ष्य के अनुसार संबंधित आरोपियों गलत काम के लिए ढकेलने वाली आदतन अपराधी संतोषी तिवारी जिस पर थाना कोतवाली में 7 अपराध सहित उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य तरह के अपराध पंजीबद्ध है, आदतन अपराधी हरि सिंह(4 अपराध) , रक्कू उर्फ राकेश गोस्वामी(6 अपराध) एवं मंजू पटेरिया( 40 अपराध) को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। एवं उक्त प्रकरण में आदतन अपराधी रेखा बंगालिन की भी आरोपी संतोषी तिवारी के साथ संयुक्तता स्पष्ट हुई है। उक्त दोनों आदतन महिला अपराधियों द्वारा नाबालिक को गलत काम करने के लिए विवश किया गया। महिला पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री एवं पुलिस टीम द्वारा महिला आदतन अपराधी रेखा बंगाली जिसके विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार सहित अन्य अपराध थाना सिविल लाइन एवं अन्य थानों में पंजीबद्ध है, गिरफ्तार कर अभीरक्षा में लिया गया। अभियुक्ता द्वारा किया गया कुकृत्य स्वीकार किया गया।
अभियुक्ता को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

पुरुषोत्तम माह में एक माह चली रामधुन का समापन, भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

khabarsamayper

छतरपुर के बड़ी कुंजरेहटी में ट्रांसफार्मर में भीषण आग, धमाके से दहशत

khabarsamayper

मरिया माता स्कूल में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता अभियान

khabarsamayper

Leave a Comment