Breaking News

आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने उठाए अहम कदम

आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
लोगों के व्यवहार में बदलाव लाने उठाए अहम कदम
महिला सशक्तिकरण के लिए प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश
नीति आयोग के संपूर्ण अभियान को सफल बनाने कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश
———-
नीति आयोग के संपूर्ण अभियान के सफल क्रियान्वयन के संबंध में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने गुरुवार को एनआईस कक्ष कलेक्ट्रेट में आंकाक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में सभी पैरामीटर की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को बक्सवाहा का निरीक्षण कर कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि बक्सवाहा के सभी निवासरत लोगों के हेल्थ कार्ड बनाए जाएं। साथ ही उनका बीपी, शुगर इत्यादि हेल्थ परीक्षण के पैरामीटर्स दर्ज किए जाएं। उन्होंने गर्भवती महिलाओं का रजिस्ट्रेशन एवं पहले तिमाही में एएनसी जांच अनिवार्य रूप से कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने महिला सशक्तिकरण के लिए बक्सवाहा में प्राथमिकता के आधार पर लाभ मूलक एवं रोजगार मूलक सुविधाओं और योजनाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही स्व सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा लोगों के रहन-सहन एवं व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए अहम कदम उठाए जाएं।

Related posts

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव और व्यवस्थाओं को सुव्यवस्था में बदलने में सक्षम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

khabarsamayper

श्री जगदीप धनखड़ को प्रतीक चिन्ह भेंटकर दिल्ली के लिए विदाई दी।

khabarsamayper

हापुड़ में 1200 किलो मिलावटी पनीर जब्त, बुलडोजर से नष्ट

khabarsamayper

Leave a Comment