Breaking News

आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में कल #संपूर्णता_अभियान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा उन्मुखीकरण कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, सेल्फी प्वाइंट एवं प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन

आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में कल #संपूर्णता_अभियान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा
उन्मुखीकरण कार्यक्रम, हेल्थ कैंप, सेल्फी प्वाइंट एवं प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन
कलेक्टर ने अधिकारियों को उपस्थित रहने के दिए निर्देश
——
आकांक्षी ब्लॉक बक्सवाहा में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। 4 जुलाई को बक्सवाहा के आजीविका भवन में अभियान अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।संपूर्णता अभियान अंतर्गत 6 इंडीकेटर्स को संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्रों में शत-प्रतिशत किया जाना है। पहली तिमाही के भीतर प्रसवपूर्व देखभाल (एएनसी) के लिए पंजीकृत गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या की तुलना में मधुमेह (डायबिटीज) के लिए जांच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत। ब्लॉक में लक्षित जनसंख्या की तुलना में उच्च रक्तचाप के लिए जांच किए गए व्यक्तियों का प्रतिशत।आईसीडीएस कार्यक्रम अंतर्गत नियमित रूप से पूरक पोषण लेने वाली गर्भवती महिलाओं का प्रतिशत। मृदा नमूना संग्रहण लक्ष्य के विरुद्ध सृजित मृदा स्वास्थ्य कार्डों का प्रतिशत । ब्लॉक में कुल एसएचजी के मुकाबले रिवाल्विंग फंड प्राप्त करने वाले एसएचजी का प्रतिशत। इन इंडीकेटर्स में शत-प्रतिशत उपलब्धि के लिए ग्रामीण आजीविका हॉल बकस्वाहा में ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्वसहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री एवं सफलता की कहानी, मृदा नमूना संग्रहण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, महिला बाल विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हेल्थ कैंप में मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि की जांच की जाएगी। उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों सहित सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, पटवारी, आशा, एएनएम, सीएचओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका तथा कृषि मित्रों की सहभागिता रहेगी। 5 एवं 6 जुलाई को ग्राम पंचायतों में ग्राम वासियों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रभात फेरी संबंधित विभाग नुक्कड़ नाटक एवं संपूर्णता सभा का आयोजन किया जाएगा। ताकि 06 इंडीकेटर्स के संबंध में ग्रामीणों को जागरुक किया जा सके।

Related posts

इंदौर के तेजाजी नगर में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की टक्कर में एक की मौत, 5 घायल

khabarsamayper

कांग्रेस युवा नेता और पुलिस आरक्षक के बीच मारपीट,

khabarsamayper

जल गंगा संवर्धन अभियान में प्राथमिकता से जल स्त्रोतों के संरक्षण पर कार्य करें : कलेक्टर ग्रामीण पर्यटन के रूप में फू्रट फॉरेस्टों को विकसित करने के निर्देश

khabarsamayper

Leave a Comment