Breaking News

कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की ई-केवायसी के लिए जिले जिलेभर में कैम्प का आयोजन

कलेक्टर के निर्देशन में कृषकों की ई-केवायसी के लिए जिले जिलेभर में कैम्प का आयोजन
राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में कैंपों का आयोजन
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी जल्द कराएं ई-केवायसी
——
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राही ऐसे किसान जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराई है। ऐसे कृषकों को बैंक खाते से आधार को लिंक और ई-केवायसी कराना अनिवार्य है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशन में जिले में किसान भाइयों की ई-केवायसी कराने के लिए कैम्प का आयोजन किया जा रहा है और घरों पर लोगों को सूचित भी किया जा रहा है। सोमवार को राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति में बक्सवाहा, बड़ामलहरा, महाराजपुर, नौगांव, राजनगर, लवकुशनगर सहित विभिन्न ग्रामों अलीपुरा, बसारी, बुड़रख, गौरारी, महेबा, चंदवारा, लुगासी, जुझारनगर, डिकोली में भी कैंप लगाकर ई केवायसी की गई। महेबा में एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे ने ई केवायसी कार्य का निरीक्षण कर हितग्राहियों को ईकेवायसी होने का प्रमाण सौंपा। इस दौरान एसडीएम श्री अखिल राठौर उपस्थित रहे। कृषक पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवायसी सीएससी सेन्टर व एमपी ऑनलाइन से भी करा सकते हैं।
‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के पात्र हितग्राही जिन्होंने ई-केवायसी नहीं कराई है। वह तत्काल बैंक खाते से आधार को लिंक कर ई-केवायसी कराएं।

Related posts

09 मई को छतरपुर में लगेगी नेशनल लोक अदालत, जिला सहित तहसील न्यायालयों में होगा आयोजन

khabarsamayper

संसद के शीतकालीन सत्र, 2024 के आरंभ से पहले श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के फ्लोर लीडर्स के साथ सरकार की बैठक

khabarsamayper

लखनऊ में टीटीई पर यात्रियों का हमला, चाय फेंककर पिटाई

khabarsamayper

Leave a Comment