Breaking News

मनुष्य को सन्मार्ग पर चलना सिखाती है, सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मनुष्य को सन्मार्ग पर चलना सिखाती है, सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

शिल्पों में भी जीवंत है सनातन संस्कृति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सनातन संस्कृति की विभिन्न शाखाएं संपूर्ण विश्व में फैली हुई है। इन शाखाओं के माध्यम से हिन्दू संस्कृति सर्वत्र व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इसी संस्कृति को हम मंदिर संस्कृति भी कहते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुधवार को लंदन के स्वामी नारायण संप्रदाय के मंदिर प्रांगण में यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस्कॉन टेम्पल, स्वामी नारायण भगवान जैसे अन्य संप्रदाय विभिन्न प्रकार से सनातन संस्कृति का प्रसार कर रहे है। हमारे धर्म में 33 कोटि देवी-देवताओं को विभिन्न स्वरूपों में पूजा जाता है और यही सनातन संस्कृति और सनातन धर्म की सुंदरता है।

हमारी संस्कृति अहिंसा परमो धर्म एवं जियो और जीने देने का भाव सिखाती है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मार्ग भले ही पृथक-पृथक हो परंतु सदैव मंशा सद्भाव की होती है। उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना पूरे सनातन धर्म ने स्वीकार किया है। अहिंसा परमो धर्म का भाव जियो और जीने दो, प्राणी मात्र से प्रेम करो जैसे सरल मार्ग पर चलकर ही आता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसे में समूची मानवता को मंदिर संस्कृति अपने आप में समेटे हुए है। प्रस्तर शिल्प में सनातन संस्कृति जीवंत स्वरूप में दिखाई देती है। हमारी प्राचीन कला, संस्कृति और सभ्यता को विभिन्न स्वरूपों में पत्थरों पर उकेरा गया है, न सिर्फ प्रस्तर शिल्प बल्कि काष्ठ शिल्प भी सनातन संस्कृति विभिन्न रूपों में अपनी कहानी कह रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मनुष्य में सनातन संस्कृति को लेकर मन के भावों को इन उत्कृष्ट कलाओं के माध्यम से जीवंत करने का प्रयास किया गया है।

संतों के सत्संग से मिलता है मानवता का प्रसाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि कदम-कदम पर चुनौतियों और कठिनाइयों के समय में मन की एकाग्रता के लिए मानवता के साथ अगर कोई सन्मार्ग पर चलना सिखाता है, तो वह सनातन संस्कृति ही सिखाती है, हमारा धर्म सिखाता है। उन्होंने कहा कि मैं अपने आप को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मध्यप्रदेश की धरती से लंदन में आकर श्री स्वामीनारायण मंदिर में भगवान को नमन करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ। मैं अपनी इस यात्रा में संतों से मिला और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मैं परमात्मा से यही प्रार्थना करता हूं कि सनातन संस्कृति का इसी प्रकार संपूर्ण विश्व में विस्तार होता रहे।

Related posts

यूपी के मैनपुरी में स्थापित होगी माधवराव सिंधिया की प्रतिमा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शहडोल संभाग के उद्योगपतियों से संवाद किया। शहडोल में 16 जनवरी को आयोजित हो रही रीजनल इन्वेस्टर्स मीट के संबंध में चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। अब तक तीन लाख 75 हजार करोड़ से अधिक के प्रस्ताव मिल चुके हैं। इनसे लगभग 84 हजार रोजगार के सृजन की संभावना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहडोल संभाग में भी अब तक 20 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। हमारे लिए 10 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव अथवा एक करोड़ का , दोनों समान हैं। संभाग के तीनों जिलों के कलेक्टर आगामी दो दिनों में स्टार्ट-अप के लिए नए उद्यमियों को तैयार करें। यह वर्ष प्रदेश में उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इन्वेस्टर्स मीट से इसके लक्ष्यों की प्राप्ति होगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 24 फरवरी को भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का शुभारंभ करेंगे। यह प्रदेश के विकास के साथ-साथ हमारे लिए गौरव की बात है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पूरे प्रदेश में महिला सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाई जा रही है। आप सबको मैं मकर संक्रांति की बधाई देता हूं। आज जलशक्ति योजना के तहत उज्जैन में जल संरक्षण के बड़े कार्य का शुभारंभ किया गया है। जल संरक्षण इस समय की सबसे बड़ी आवश्यकता और हम सबकी जिम्मेदारी है। हर गांव और खेत में पानी की सुविधा मिलने पर पूरा प्रदेश समृद्ध हो जाएगा। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्र, विधायक त्योंथर श्री सिद्धार्थ तिवारी, विधायक मनगवां इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, जिला भाजपाध्यक्ष डॉ अजय सिंह भी उपस्थित रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शहडोल और उमरिया जिले के उद्योगपति बड़ी संख्या में शामिल हुए। इनमें शहडोल जिले के शारदा स्टील के उद्योगपती बी रामा राव, अल्ट्राटेक माइनिंग के सैय्यद कादिरी, एसएम प्राईमल प्रोसेस प्राइवेट लिमिटेड के प्रकाश रसतोगी, वाईएनए इंडस्ट्रीज बुढ़ार के सानउल्ला खान, जय कन्हैयालाल इंडस्ट्रीज के नवनीत सिंघानिया तथा दिव्याश्री इन्फ्रा सोलर सिस्टम एसेम्बली एण्ड इरेक्सन के उद्योगपति कमल बजोरिया शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में उमरिया जिले के अग्रवाल स्टोन क्रेशर के उद्योगपति सहर्ष अग्रवाल, सदगुरू ट्रेडर्स के सुनील गुप्ता, एसएस इंटरप्राइजेज के सर्वज्ञ सोनी, ऋधान राइस मिल के राकेश सिंह तथा त्रिवेणी ट्रेडर्स के उद्योगपति कीर्ति कुमार सोनी शामिल रहे। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में अनूपपुर जिले के जेएमएस माइनिंग के उद्योगपति एस भट्टाचार्य, कमला राइस मिल के साहिल अग्रवाल, एमजी एग्रो इंडस्ट्रीज के अविनाश अग्रवाल, ओरिआईल्स प्राइवेट लिमिटेड के अवधेश मिश्रा तथा अरिंदम आर्गेनिक के उद्योगपति संजीत गुप्ता शामिल रहे।

khabarsamayper

ग्वालियर में इंस्टाग्राम फ्रॉड: 10 लाख डॉलर का लालच देकर विवाहित महिला से ठगी, जान से मारने की धमकी

khabarsamayper

Leave a Comment