Breaking News

राज्यपाल श्री पटेल भोपाल गैस त्रासदी श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

राज्यपाल श्री पटेल भोपाल गैस त्रासदी श्रद्धांजलि सभा में हुए शामिल

त्रासदी में दिवंगतों को दी मौन श्रद्धांजलि

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मंगलवार को भोपाल गैस त्रासदी की 40वीं बरसी पर दिवंगतों की स्मृति में सेंट्रल लाइब्रेरी बरकतउल्ला भवन में आयोजित श्रद्धांजलि एवं सर्वधर्म सभा में शामिल हुए। सभा में दिवंगतों की स्मृति में विभिन्न धर्माचार्यों द्वारा पाठ किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल और उपस्थितजनों ने सभा में दिवंगतों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी। श्रद्धांजलि सभा में जनजातीय कार्य, भोपाल गैस त्रासदी एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, महापौर श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहें।

Related posts

हरित क्रांति से हमारे देश ने खाद्यान्न उत्पादन में आत्म-निर्भरता हासिल कर ली है।

khabarsamayper

MP में औसत से 15% कम बारिश, CM मोहन यादव ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

khabarsamayper

गरीब एवं हरिजन आदिवासियों की तरमीन वाली जमीनो पर जबरन कब्जा

khabarsamayper

Leave a Comment