Breaking News

प्रधानमंत्री ने श्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने श्री देवेन्द्र फडणवीस को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री ने श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी

महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री देवेन्द्र फडणवीस को  बधाई दी है। उन्होंने श्री एकनाथ शिंदे और श्री अजित पवार को भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। श्री मोदी ने महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:

“श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।

“श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।

श्री एकनाथ शिंदे जी और श्री अजित पवार जी को राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई।

यह टीम अनुभव और उत्साह का मिश्रण है और इसी टीम के सामूहिक प्रयासों के कारण महायुति को महाराष्ट्र में ऐतिहासिक जनादेश मिला है। यह टीम राज्य के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

मैं महाराष्ट्र में विकास को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र से हर संभव सहयोग का आश्वासन देता हूं।”

Related posts

खेत में काम करने के दौरान किशोर को करंट लगा —

khabarsamayper

खजुराहो में सीएम मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल व सरदार पटेल की प्रतिमाओं का अनावरण, मतंगेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को सपत्नीक नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी प्रवास पर पहुंचे। पचमढ़ी से लौटते वक्त मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बारिआम गांव में सड़क किनारे टोकरी में रखकर आम बेच रहीं महिलाओं और बच्चों को देखकर अपना काफिला रूकवाया। मुख्यमंत्री ने आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। पूछा – रोज कितने के आम बेच लेती हो ? मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर आम विक्रेता श्रीमती बसंती टेकाम की खुशी का ठिकाना न रहा, उसने प्रफुल्लित होकर बताया कि सर, रोज सुबह से शाम यहां बैठते हैं, तो 400 से 500 रूपए के आम बिक ही जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समीप ही खड़ी श्रीमती बसंती की बेटी को देखकर पूछा – क्या ये बिटिया स्कूल जाती है ? महिला ने कहा कि हां सर, सीएम राइज स्कूल में पढ़ती है। मुख्यमंत्री ने हर्ष जताकर कहा कि अरे बिटिया, अब उसका नाम सांदीपनि विद्यालय हो गया है। मुख्यमंत्री ने यहां आम बेच रहीं सभी महिलाओं से आम खरीदे और खुद भुगतान भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव ने महिलाओं से खरीदे हुए आम वहां एकत्रित सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों में स्नेहपूर्वक वितरित कर दिए। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों से भी बाल सुलभ संवाद किया और पूछा क्या नाम है, स्कूल जाते हो ? तो बच्चों में से उमेश, साक्षी और रिया ने कहा जी सर। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन सभी बच्चों को रोज स्कूल जाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की मनुहार की।

khabarsamayper

Leave a Comment