Breaking News

1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी एवं पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 दिसम्बर 2024 को अलीराजपुर के प्रथम प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव छकतला में सोंडवा उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमि-पूजन कर जिले को सौगात देंगे। 1700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार होने वाली इस परियोजना के माध्यम से जिले के 169 ग्रामों की 55 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि सिंचित होगी एवं पीने के पानी की उपलब्धता बढ़ेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल संसाधन विभाग, लोक सेवा यांत्रिकी विभाग सहित कई अन्य विभागों की योजनाओं का भूमि-पूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव छकतला में कृषि विकास केंद्र द्वारा मोटे अनाज (श्री अन्न) के प्रचार-प्रसार एवं जिले में उत्पादन के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रदर्शनी, उद्योग विभाग द्वारा डायमंड पोलिसिंग कार्य प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव अलीराजपुर प्रवास के दौरान कृष्ण प्रणामी संप्रदाय के कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे।

Related posts

शादी से 3 दिन पहले युवक का संदिग्ध हाल में शव, पास में मिला सल्फास और टूटा मोबाइल

khabarsamayper

आलीराजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2 करोड़ की 2004 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

khabarsamayper

27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश आ रहे है —

khabarsamayper

Leave a Comment