Breaking News

जल जीवन मिशन, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है : प्रधानमंत्री

Posted On: 12 DEC 2024 10:24AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री ने आज कहा कि जल जीवन मिशन, विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि घर पर ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।

एक्स पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा:

“यह एक अच्छा परिदृश्य है कि किस प्रकार से जल जीवन मिशन महिला सशक्तिकरण को विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में आगे बढ़ा रहा है। अपने घर में ही स्वच्छ जल की उपलब्धता होने से महिलाएं अब कौशल विकास और आत्मनिर्भरता पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।”

 

Related posts

सिर्फ फोन नंबर डालते ही खुल रहा लोगों का डेटा

khabarsamayper

संगम नगरी में पहले अमृत स्नान पर्व पर भीषण ठंड श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी।

khabarsamayper

HPV वैक्सीनेशन पर फोकस: पार्थ जैसवाल के निर्देश—8-9 अप्रैल को स्कूलों में विशेष कैंप

khabarsamayper

Leave a Comment