Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत अनुबंध होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत अनुबंध होने पर जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को नदी जोड़ो परियोजना के अंतर्गत पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के लिए मंगलवार को जयपुर में हुए अनुबंध पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पार्वती-कालीसिंध-चंबल और केन-बेतवा परियोजनाओं के अनुबंध होने पर मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।

नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट कर कहा कि पार्वती-कालीसिंध-चंबल परियोजना के क्रियान्वयन से संपूर्ण मालवा क्षेत्र का तीव्र विकास संभव होगा। जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कहा कि केन-बेतवा परियोजना के शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 25 दिसम्बर को मध्यप्रदेश आगमन एक शुभ अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से भेंट करने वालों में विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री रूद्राक्ष शुक्ला, श्री मानसिंह यादव, श्री मिलिंद मालवीय आदि शामिल थे।

Related posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट

khabarsamayper

महाकुंभ का महाआमंत्रण : उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया मध्य प्रदेश की जनता को न्यौता, बोले मिलेगी हर सुविधा, वैश्विक एकता का बनेगा प्रतीक

khabarsamayper

पीएम मित्रा पार्क से किसानों की मेहनत को मिलेगी वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

khabarsamayper

Leave a Comment