Breaking News

परिवर्तित मौसम में किसानों सहित सभी नागरिक भी रखें पर्याप्त सावधानियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

परिवर्तित मौसम में किसानों सहित सभी नागरिक भी रखें पर्याप्त सावधानियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

धान उपार्जन के लिए किसानों को देंगे अतिरिक्त समय
फसल उपार्जन के लिए जो छोटे किसान नहीं आते, उन्हें भी सरकार सहयोग देने पर कर रही विचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक आपदा से फसलों की क्षति के प्रावधान के अनुसार किसानों को राहत राशि दी जाएगी। देश के साथ प्रदेश में भी मौसम बदला है। किसानों के किसी भी संकट में सरकार संवेदनशील होकर उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को किसी भी माध्यम से फसल बेचे जाने की सुविधा देती है। ऐसे छोटे किसान जिनकी फसलों का उपार्जन नहीं हो पाता और वे अपने स्तर से फसल बेच देते हैं, उन्हें प्रति हैक्टेयर राशि प्रदान करने अथवा बोनस के संबंध में आवश्यक सहायता के लिए शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इस संबंध में विचार कर उन किसानों को लाभान्वित करने का निर्णय लिया जाएगा जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं अथवा अपेक्षाकृत सक्षम नहीं हैं। ओला,पाला आदि से फसलों के नुकसान पर जिला स्तर पर आवश्यक निर्देश दिये गए हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों से आहवान किया कि विपरीत मौसम में फसलों के साथ स्वयं की सुरक्षा के लिए समस्त ऐहतियात बरतें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में ट्यूब बैल खुले नहीं रहना चाहिए। ट्यूब वेल खुले रखना प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में जानकारी मिलते ही क्षेत्र के थाने में जानकारी दी जाए। ऐसी लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के नागरिकों को भी असमय वर्षा, शीत आदि से बचाव के लिए सावधानियां बरतने का आग्रह किया है।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को भिंड जिले के मालनपुर में “मध्यम घनत्व फाइबर बोर्ड एवं संबद्ध उत्पाद संयंत्र” का शिलान्यास करेंगे। मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मीडियम डेंसिटी फाइबर बोर्ड (एमडीएफ), प्लाईवुड और अन्य मूल्य-वर्धित उत्पादों के विनिर्माण हेतु एक मेगा-स्तरीय अत्याधुनिक इकाई स्थापित की जा रही है। यह राज्य के औद्योगिक परिदृश्य के लिए एक ऐतिहासिक कदम है और इससे प्रदेश में रोजगार, कृषि-आधारित उद्योगों और हरित पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास में एलिक्सर इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड का योगदान एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इस कंपनी का नेतृत्व कुछ दृढ़ संकल्पित, दूरदर्शी और अनुभवी उद्योगपतियों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में असाधारण सफलता प्राप्त की है और अब मध्यप्रदेश में एक अत्याधुनिक मेगा-विनिर्माण इकाई की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध हैं।

khabarsamayper

इमर्शन कूलिंग टेक्नोलॉजी में अग्रणी कंपनी सबमर के मुख्यालय का दौरा

khabarsamayper

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर वर्ष 2025 को ‘उद्योग एवं रोजगार वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है।

khabarsamayper

Leave a Comment