Breaking News

संगम नगरी में पहले अमृत स्नान पर्व पर भीषण ठंड श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी।

महापर्व महाकुंभ (Mahakumbh) के आयोजन की धूम है। लाखों-करोड़ों की तादात में श्रद्धालु यहाँ पहुंच रहे हैं। लेकिन सर्दी के मौसम और शीतलहर के मद्देनजर बड़ी संख्या में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। 13 जनवरी को मेले के पहले ही दिन 3 हजार से अधिक मरीज मेला क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल सहित अन्य अस्पताल के ओपीडी में पहुंचे। यहां एक बुजुर्ग संत की मौत के बाद महाराष्ट्र के एक नेता की भी मौत हो गई।

संगम नगरी में पहले अमृत स्नान पर्व पर भीषण ठंड श्रद्धालुओं पर भारी पड़ी। कई सेक्टरों में 3000 से अधिक मरीज ठंड से सैकड़ों श्रद्धालु बीमार पड़ गए। मरीजों में 85 वर्षीय अर्जुन गिरि को हार्ट अटैक होने पर आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल लाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

महेश कोठे कुंभ मेले के लिए प्रयागराज गए थे। उन्होंने गंगा नदी में शाही स्नान किया, जिसके बाद ठंड के कारण उनका खून जम गया और उसी समय उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। उनका पार्थिव शरीर विमान से सोलापुर लाया गया है।अस्पताल के मीडिया प्रभारी संतोष सिंह के अनुसार 108 एंबुलेंस से मरीज को शाम करीब 6 बजे ट्रॉमा सेंटर में लाया गया। लेकिन जांच से पता चला कि मरीज की मौत अस्पताल में आने से पहले हो गई थी। मौत के बाद शिष्य संत को एसआरएन में छोड़कर चले गए। स्वामी का पार्थिव शरीर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।केंद्रीय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मनोज कौशिक ने बताया कि सोमवार को OPD में 3104 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें 37 गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। मेला क्षेत्र के झूंसी और अरैल क्षेत्र के अस्पताल से मरीजों को एसआरएन में रेफर किया गया। यहां 24 मरीज पहुंचे, जिसमें 12 को भर्ती किया गया और बाकी को इलाज के बाद रिलीफ दे दिया गया।

Related posts

छतरपुर पुलिस का विशेष अभियान जारी, हूटर-वीआईपी स्टिकर और ब्लैक फिल्म वाले 200 वाहनों पर कार्रवाई

khabarsamayper

एमपी कैबिनेट ने एलडीटी-यूडीटी शिक्षकों को दिया चौथा क्रमोन्नति वेतनमान

khabarsamayper

एडिशनल एसपी ने साइबर फ्रॉड व बैंक सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों संग की महत्वपूर्ण बैठक

khabarsamayper

Leave a Comment